Last Updated:
एशियन चैंपियनशिप 2026 में अरिहा पंगमबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. मणिपुर की रहने वाली अरिहा पंगमबम एरोबिक जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय एथलीट बनी हैं. अरिहा पंगमबम की उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने उन्हें बधाई दी है.
अरिहा पंगमबाम ने जीता गोल्ड मेडल
नई दिल्ली: हाल ही में समाप्त हुए ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. मीराबाई के अलावा बिंदियारानी देवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. हालांकि, दोनों ही वेटलिफ्टरों के मेडल का रंग अलग-अलग जरूर रहा, लेकिन इन दोनों में एक खास समानता है. दरअसल, ये दोनों खिलाड़ी मणिपुर की रहने वाली हैं. अब सिर्फ मीराबाई और बिंदिया ही नहीं, अरिहा पंगमबम भी मणिपुर की चैंपियन एथलीटों में शामिल हो गई हैं.
अरिहा पंगमबम ने एशियन चैंपियनशिप की एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है. पंगमबम भारत की पहली एरोबिक जिम्नास्ट बनी हैं, जिन्होंने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इस भारतीय जिम्नास्ट ने प्रतियोगिता में भारत को पहला गोल्ड दिलाने के लिए फाइनल में 19.100 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया.
आर्टिस्ट्री, एग्जीक्यूशन और डिफिकल्टी तीनों में टॉप रही अरिहा
अरिहा ने यह खिताब अपने नाम करने के लिए आर्टिस्ट्री में 8.650, एग्जीक्यूशन में 7.600 और डिफिकल्टी में 2.850 का स्कोर किया. जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधीर मित्तल ने अरिहा की इस उपलब्धि पर कहा, “हमारे लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है. उसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. उसे और उसके कोच को बहुत-बहुत बधाई.” बता दें कि 2026 एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 4 से 7 अगस्त तक फिलीपींस में आयोजित की गई थी.
सीएम बिरेन सिंह ने दी अरिहा को बधाई
स्पोर्ट्स कैपिटल के नाम से मशहूर हो चुके मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने अरिहा को बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, “हमारी प्रतिभाशाली बेटी अरिहा पंगमबम को एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में 19.100 के उत्कृष्ट स्कोर के साथ सीनियर व्यक्तिगत महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रचने पर मैं सहृदय बधाई देता हूं.”
I heartily congratulate our talented daughter Ariha Pangambam for creating history by becoming the first Indian to win the senior individual women’s gold medal at the Asian Aerobic Gymnastics Championships with an outstanding score of 19.100.
