नई दिल्ली (PM Modi IIT Delhi Convocation). आईआईटी दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह बेहद खास और ऐतिहासिक बनने जा रहा है. आज सुबह 11 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर इस समारोह में शामिल होंगे. इस भव्य कार्यक्रम में 3000 से ज्यादा पासआउट होने वाले छात्र-छात्राओं को डिग्रियां सौंपी जाएंगी, जिनमें 587 पीएचडी स्कॉलर्स भी शामिल हैं. पीएम मोदी होनहार स्टूडेंट्स को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल और परफेक्ट 10 गोल्ड मेडल देकर उनका उत्साह बढ़ाएंगे.
आईआईटी दिल्ली कैंपस में उत्सव का माहौल
क्या है ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटर और क्यों है खास?
रिसर्च और इनोवेशन को मिलेगी जबरदस्त स्पीड
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग ही आने वाले कल की दिशा तय कर रहे हैं. ‘परम प्रज्ञा’ की मदद से आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर और युवा रिसर्चर स्वास्थ्य क्षेत्र में नई दवाओं की खोज, मौसम के सटीक अनुमान, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, एआई मॉडल ट्रेनिंग और डिफेंस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में गहराई से रिसर्च कर सकेंगे. इससे भारतीय वैज्ञानिकों को भारी कंप्यूटिंग पावर के लिए विदेशी रिसोर्सेस का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा.
18 NITs के साथ नेटवर्क और ‘अलाइन’ की शुरुआत
आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह के मौके पर संस्थान अपनी भविष्य की योजनाओं को भी सामने रखेगा. IIT दिल्ली देश भर के 18 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NITs) के साथ मिलकर मजबूत रिसर्च नेटवर्क तैयार कर रहा है. ‘अलाइन’ (ALIGN) नाम की इस पहल से एनआईटी और आईआईटी के छात्र मिलकर रिसर्च कर सकेंगे और एक-दूसरे की लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठा पाएंगे. इसके अलावा स्टूडेंट्स के मेंटल वेलबीइंग और बेहतर करियर गाइडेंस के लिए भी नए मेंटरशिप प्रोग्राम शुरू किए जा रहे हैं.
आज के संबोधन में पीएम मोदी का पूरा फोकस इस पर रहने की उम्मीद है कि कैसे युवा अपनी पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल देश की समस्याओं को सुलझाने में करें.
