नोएडा में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री को मिली नई रफ्तार, 35-40% बढ़ा कारोबार, लेकिन वैश्विक तनाव से घटे ऑर्डर, जानें

Last Updated:

राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर नोएडा की हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री में 35-40% की वृद्धि हुई है.हाल ही में आयोजित इंडिया गिफ्ट फेयर में देश-विदेश के खरीदारों की अच्छी भागीदारी रही. मेले में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट से जुड़े 850 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, जिन्हें बेहतर प्रतिक्रिया मिली. आज बाजार में प्रमोशनल गिफ्ट, वेडिंग गिफ्ट, राजनीतिक उपहार और धार्मिक उपहार जैसी नई श्रेणियां तेजी से बढ़ रही हैं. इससे हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है. सरकार भी इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे कारोबार को नई दिशा मिल रही है.

नोएडा: देशभर में राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर अगर नोएडा की हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री की बात करें तो तस्वीर काफी सकारात्मक नजर आती है. नोएडा हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (HHEWA) के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में लगातार विकास हुआ है. खासकर 2014 के बाद छोटे, मझोले और माइक्रो उद्यमियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आगे बढ़ने का अवसर मिला है. इसके चलते नए उद्यमी भी तेजी से इस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं. बीते वर्ष की तुलना में इस साल हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में करीब 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.

देश-विदेश के खरीदारों की अच्छी भागीदारी

सीपी शर्मा ने बताया कि हाल ही में आयोजित इंडिया गिफ्ट फेयर में देश-विदेश के खरीदारों की अच्छी भागीदारी रही. मेले में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट से जुड़े 850 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, जिन्हें बेहतर प्रतिक्रिया मिली। आज बाजार में प्रमोशनल गिफ्ट, वेडिंग गिफ्ट, राजनीतिक उपहार और धार्मिक उपहार जैसी नई श्रेणियां तेजी से बढ़ रही हैं. इससे हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है. सरकार भी इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे कारोबार को नई दिशा मिल रही है.

यूपी में नोएडा की 30-35 प्रतिशत भागीदारी

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश के कुल निर्यात में लगभग 12 प्रतिशत का योगदान देता है, जबकि प्रदेश के कुल निर्यात में 30 से 35 प्रतिशत हिस्सा अकेले नोएडा का है. नोएडा में करीब 16 हजार उद्योग संचालित हैं, जिनमें से लगभग 8 से 9 हजार उद्योग हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के निर्यात से जुड़े हुए हैं. एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के आने के बाद स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच मिली है. अब एक जिला एक व्यंजन जैसी नई पहल भी उद्यमियों के लिए नए अवसर पैदा कर रही है, जिससे पारंपरिक और नए दोनों तरह के कारोबार को फायदा मिलने की उम्मीद है.

खाड़ी देश का पड़ा असर

वही सीपी शर्मा ने बताया कि वैश्विक परिस्थितियों का असर नोएडा के निर्यात कारोबार पर भी पड़ा है. सीपी शर्मा के अनुसार, ईरान-इजराइल संघर्ष और हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जुड़े तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित हुआ है. इसका असर केवल नोएडा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के निर्यातकों पर पड़ा है. मौजूदा समय में विदेशी ऑर्डरों में करीब 10 से 15 प्रतिशत की कमी आई है. इसके बावजूद उद्योग जगत को उम्मीद है कि वैश्विक हालात सामान्य होने और सरकारी योजनाओं के लगातार सहयोग से आने वाले समय में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उद्योग फिर से तेज गति से आगे बढ़ेगा.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *