Narela Accident: तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने वैगनआर को मारी टक्‍कर, 70 साल की महिला की मौत

होमताजा खबरDelhi

तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने वैगनआर को मारी टक्‍कर, 70 साल की महिला की मौत

Last Updated:

Narela Road Accident: केंद्र के साथ ही राज्‍य सरकार और अन्‍य एजेंसियों की ओर से सड़क हादसों को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जाता रहता है. इसके बावजूद देशभर से रोड एक्‍सीडेंट की खबरें सामने आती रहती हैं. ऐसी ही एक दुर्घटना में दिल्‍ली में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

दिल्‍ली के नरेला इलाके में एक हाई-स्‍पीड मर्सिडीज कार ने वैगनआर कार में टक्‍कर मार दी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.

Narela Road Accident: सरकार, प्रशासन और सड़क परिवहन व‍िभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं पर शत प्रतिशत तक अंकुश नहीं लग पा रहा है. देश की राजधानी दिल्‍ली में रोड एक्‍सीडेंट का बड़ा मामला सामने आया है. दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई. हादसा मामुरपुर इलाके में हिमालयाज अपार्टमेंट के सामने सुबह करीब 8 बजे हुआ. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मर्सिडीज और वैगनआर कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद वैगनआर पीछे की ओर जाकर सड़क किनारे खड़े लोडिंग थ्री-व्हीलर से जा टकराई.

पुलिस के मुताबिक, हादसे के दौरान सड़क पर मौजूद 70 वर्षीय उर्मिला, पत्नी सत्यनारायण और निवासी मामुरपुर, नरेला, दोनों वाहनों के बीच फंस गईं. टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई. हादसे में वैगनआर चालक को भी चोटें आई हैं. हालांकि, उसकी चोटें मामूली बताई जा रही हैं. उसे मौके पर ही आवश्यक मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई.

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में फेटल एक्सीडेंट का केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों कारों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और हादसे के पीछे तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण की भूमिका थी या नहीं.

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जायजा लिया है. साथ ही हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि टक्कर के समय दोनों वाहनों की गति कितनी थी और सड़क पर यातायात की स्थिति कैसी थी.

हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी, हालांकि पुलिस के अनुसार मौके पर किसी तरह की भीड़ या तनाव की स्थिति नहीं बनी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *