जज अमन के आंसुओं का अब होगा हिसाब, दिल्ली पुलिस ने पत्नी के खिलाफ ले लिया एक्शन, IAS साली पर भी सवाल

होमताजा खबरदेश

जज अमन के आंसुओं का होगा हिसाब, दिल्ली पुलिस ने पत्नी के खिलाफ ले लिया एक्शन

Last Updated:

Judge Aman Sharma Death Case Live Updates: दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है. इस मामले में जज की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं उनकी IAS साली पर परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन शर्मा की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट के जज अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में अब जज की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है. इस घटनाक्रम ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है.

पुलिस के अनुसार, अमन कुमार शर्मा शनिवार दोपहर अपने ग्रीन पार्क स्थित घर के बाथरूम में फंदे से लटके पाए गए थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सफदरजंग एन्क्लेव थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 61 (आपराधिक साजिश) के तहत केस दर्ज किया गया है. जज की आरोपी पत्नी भी न्यायिक सेवा में काम करती हैं.

परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, जज पिछले दो महीनों से घरेलू तनाव से गुजर रहे थे. बताया गया है कि घटना से एक रात पहले उन्होंने अपने पिता को फोन कर कहा था कि उनके लिए इस स्थिति में जीना मुश्किल हो गया है. इसके बाद पिता तुरंत अलवर से दिल्ली पहुंचे थे.

पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे पीसीआर कॉल मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में किसी बाहरी साजिश या फाउल प्ले के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं से जांच जारी है. मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में फुल-टाइम सचिव के पद पर तैनात थे. उन्होंने 2021 में दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी. उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र अभी नौ महीने से भी कम है. फिलहाल, पुलिस इस संवेदनशील मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कई और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

About the Author

Saad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *