वेस्टर्न ड्रेस को बाय-बाय… सावन में लड़कियों को भाया ट्रेडिशनल लुक, ₹300 से ₹60000 तक की साड़ियों और सूट की भारी डिमांड

Last Updated:

Sawan Fashion Trend Ghaziabad: सावन का महीना शुरू होते ही बाजारों में धार्मिक भक्ति के साथ-साथ फैशन की खास चमक देखने को मिल रही है. इस बार सावन में महिलाओं और युवतियों का झुकाव केवल पारंपरिक हरे रंग तक सीमित नहीं है, बल्कि वे स्टाइल के साथ आराम (कम्फर्ट) को भी तरजीह दे रही हैं. गाजियाबाद के प्रसिद्ध तुराब नगर बाजार में पूजा-पाठ और सावन के आयोजनों के लिए खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है. खास बात यह है कि इस बार युवा लड़कियां वेस्टर्न ड्रेसेस को छोड़कर एथनिक साड़ी और सूट के नए ट्रेंड्स को अपना रही हैं.

Sawan Fashion Trend Ghaziabad: सावन शुरू होते ही बाजारों में त्योहार की रौनक के साथ फैशन का रंग भी चढ़ गया है. पूजा-पाठ और सावन से जुड़े आयोजनों के लिए महिलाएं साड़ी और सूट की खरीदारी करने बाजार पहुंच रही हैं. इस बार सावन के फैशन में सिर्फ हरा रंग ही खास नहीं है, बल्कि अलग-अलग रंगों की साड़ियों के साथ हल्के और आरामदायक सूट भी महिलाओं की पसंद बन रहे हैं. साड़ी का क्रेज अब सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लड़कियां भी वेस्टर्न ड्रेस के बजाय पारंपरिक पहनावे को पसंद कर रही हैं.

तुराब नगर बाजार में उमड़ी भीड़, हल्के डिजाइन की बढ़ी मांग
गाजियाबाद के प्रसिद्ध तुराब नगर बाजार में इन दिनों साड़ी और सूट की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है. कोई पूजा के लिए हल्की साड़ी तलाश रही है, तो कोई सावन के कार्यक्रम के लिए आकर्षक सूट पसंद कर रही है. बाजार में हरे रंग की मांग जरूर बनी हुई है, लेकिन इसके साथ दूसरे रंगों की साड़ियों और नए डिजाइन के कपड़ों को भी पसंद किया जा रहा है. हल्की, सिंपल और पहनने में आरामदायक साड़ियों का चलन खास तौर पर देखने को मिल रहा है.

वेस्टर्न ड्रेस छोड़ पारंपरिक पहनावे की ओर बढ़ा रुझान
तुराब नगर स्थित ‘जिंदल साड़ी लहंगा घर’ के मालिक आशु जिंदल ने बताया कि इस बार बाजार में कई तरह के फैब्रिक और डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं. सिल्क, सॉफ्ट फैब्रिक और शिफॉन की साड़ियों के साथ हैंडवर्क वाली साड़ियों की भी अच्छी मांग है. उनके मुताबिक, पिछले कुछ सालों में सावन के दौरान लड़कियों के बीच ग्रीन वेस्टर्न ड्रेस का चलन ज्यादा था, लेकिन इस बार पारंपरिक पहनावे की ओर रुझान बढ़ा है. लड़कियां साड़ी के साथ-साथ सूट भी पसंद कर रही हैं.

गर्मी और उमस में कॉटन और हैंडमेड सूट पहली पसंद
सूट की खरीदारी में भी कॉटन और हैंडमेड सूट आगे हैं. गर्मी और उमस को देखते हुए महिलाएं ऐसे कपड़े खरीदना पसंद कर रही हैं जिन्हें लंबे समय तक पहनने में परेशानी न हो. वहीं फ्लोरल प्रिंट और हल्के फैब्रिक वाले सूट भी बाजार में पसंद किए जा रहे हैं. यानी सावन में फैशन का फोकस अब सिर्फ रंग पर नहीं, बल्कि आराम और पारंपरिक लुक के मेल पर भी है.

हर बजट में उपलब्ध हैं साड़ियां और सूट
बाजार में साड़ी और सूट की कीमत हर बजट के हिसाब से उपलब्ध है. करीब 300 रुपये से शुरू होकर 60 हजार रुपये तक की साड़ियां और सूट यहां मिल रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि सावन के साथ खरीदारी बढ़ी है और आने वाले दिनों में त्योहारों के करीब पहुंचने के साथ बाजार में और रौनक आने की उम्मीद है. सावन की खरीदारी में इस बार एक बात साफ नजर आ रही है- महिलाएं पारंपरिक अंदाज को पसंद कर रही हैं, लेकिन उसमें सादगी, आराम और नया फैशन भी चाहती हैं. यही वजह है कि तुराब नगर के बाजार में साड़ी और सूट की दुकानों पर सावन का रंग साफ दिखाई दे रहा है.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goyal is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *