Last Updated:
दिल्ली के इंडिया हैबिटैट सेंटर में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘रेनेसां 2026’ आज से शुरू हो रहा है. स्टीन ऑडिटोरियम में देश के दिग्गज कलाकार कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां देंगे. कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसमें दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.
राजधानी दिल्ली में कला प्रेमियों के लिए एक खास मौका आने वाला है. Renaissance 2026 नाम से दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 और 15 अप्रैल को India Habitat Centre के स्टीन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. इस फेस्टिवल में देशभर के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे.यह कार्यक्रम दोनों दिन शाम 7 बजे से शुरू होगा और एंट्री पूरी तरह फ्री रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका आनंद ले सकें.
इस इवेंट में देश भर के जाने-माने कलाकार परफॉर्म करेंगे. इनमें नारायण शर्मा (कंटेम्पररी), संगीता चटर्जी (कथक), उन्नी विश्वनाथन और विष्णुप्रिया अमरनाथ (मोहिनीअट्टम), गौरी दिवाकर, गुरु सुदर्शन साहू (ओडिसी), और नंद कुमार (भरतनाट्यम) शामिल हैं. हर कलाकार अपने यूनिक स्टाइल से दर्शकों को एक यूनिक एक्सपीरियंस देगा.
फेस्टिवल में सिर्फ शास्त्रीय नृत्य ही नहीं, बल्कि आधुनिक और प्रयोगधर्मी प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी. सोलो और ग्रुप परफॉर्मेंस के साथ-साथ थीम बेस्ड शो, संगीत, लाइट और कहानी का खूबसूरत मिश्रण इस कार्यक्रम को खास बनाएगा. इसके अलावा लाइट डिजाइनर अवॉर्ड 2026 के तहत कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस इवेंट में कई जाने-माने लोग भी शामिल होंगे, जिनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, लेखक और प्रवक्ता तुहिन सिन्हा, मुरुगन कृष्णन और अशोक कुमार तिवारी शामिल हैं. उनकी मौजूदगी से इस इवेंट की अहमियत और बढ़ जाती है.
फेस्टिवल के डायरेक्टर Milind Srivastava ने बताया कि रेनेसां 2026 का उद्देश्य पारंपरिक और आधुनिक कला के बीच एक सेतु बनाना है, जहां नई पीढ़ी भी भारतीय संस्कृति को करीब से समझ सके.यह दो दिवसीय फेस्टिवल कला, संस्कृति और मनोरंजन का बेहतरीन संगम साबित होगा, जहां दर्शकों को कुछ नया और खास देखने का मौका मिलेगा.इसके अलावा, यह दो दिन का इवेंट सभी के लिए फ़्री है, इसलिए अगर आपको आर्ट और कल्चरल म्यूज़िक में ज़रा भी दिलचस्पी है, तो यह इवेंट आपका इंतज़ार कर रहा है. इवेंट कल शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
