वो ‘बिगड़ा शहजादा’, जिसे लगी जिस्मानी रिश्तों की लत, शादी होते ही बदले जज्बात, कहा- 'संबंध शादी के बाद ही'

Last Updated:

संजय लीला भंसाली की चर्चित वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में एक रोल से छा गए थे, जेसन शाह. सीरीज में ब्रिटिश अफसर के किरदार में उन्होंने जान फूंक दी थी. हाल ही में उन्होंने अपने बेहद मुश्किल दौर के बारे में बताया है. एक वक्त ऐसा भी रहा, जब उन्हें सेक्स की लत लग गई थी.

नई दिल्ली. ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में एक ही रोल निभाकर छा जाने वाले जेसन शाह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं. उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि एक समय ऐसा था जब वह दिन में करीब ढाई पैकेट सिगरेट पीया करते थे. इतना ही नहीं, वह एक वक्त में सेक्स की लत से भी जूझ रहे थे.

जेसन शाह ने अपने एक इंटरव्यू में ये सारे खुलासे किए हैं. उन्होंने अपना पुराना वक्त याद करते हुए बताया कि जब शराब, सिगरेट और रिश्तों को लेकर उनकी आदतें काफी बिगड़ गई थीं. इससे बाहर आने के लिए उन्हें खूब पापड़ बेलने पड़े थे.

जेसन शाह ने शार्दुलॉजी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपनी बातचीत के दौरान ये खुलासा किया कि वह चेन स्मोकर बन चुके थे. हर दिन वह तकरीबन ढाई पैकेट सिगरेट पी जाते थे.मुझे तो महिलाओं की लत तक लग चुकी थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मैं सेक्स एडिक्ट होकर रह गया था. इन सबसे बाहर आना भी मेरे लिए काफी मुश्किल था. मुझे लगता है कि मैं अब कभी सही राह पर नहीं आ सकूंगा. उन्होंने काफी संघर्ष किया और खुद पर कंट्रोल कर इनसे बाहर निकाला.

अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि मुझ पर भगवान की कृपा भी रही है. क्योंकि जिससे मैं बाहर निकलकर आया हूं, उसमें आदमी का खुद पर काबू पाना आसान नहीं होता. खुद को ‘नहीं’ कहना कोई आसान काम नहीं है.

जेसन ने अपनी बातचीत में ये भी कहा कि अब तक मैंने अपनी जिंदगी में जो सबसे गलत फैसले लिए, उनमें से ज्यादातर वही थे जो उस वक्त मुझे अच्छे लग रहे थे कि मैं सही कर रहा हूं. अब मुझे लगता है कि अपने हर फैसले के बारे में सोचना बेहद जरूरी है.

जेसन ने अपने सेक्स की लत को लेकर भी कहा कि अब वह काफी बदल चुके हैं. अपनी पुरानी आदतों को वह छोड़ चुके हैं. उनका कहना है कि अब वह शादी के बाद सेक्स को ज्यादा सही मानते हैं.जेसन ने कहा कि किसी भी फैसले से पहले उसके प्रभाव के बारे में भी सोच लेना चाहिए.

बता दें कि ब्रिटिश-इंडियन एक्टर और फिटनेस मॉडल जेसन शाह को असली पहचान बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘हीरामंडी’ से मिली है. वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में ब्रिटिश अफसर के किरदार में वह ऐसे छाए कि आज हर कोई उन्हें पहचानता है. सीरीज में उनके काम को न सिर्फ पसंद किया गया, बल्कि उसके चर्चे भी खूब हुए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *