सावन के दूसरे सोमवार पर सतरंगी हुआ मौसम, दिल्ली में बादल, नोएडा में धूप, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

होमताजा खबरDelhi

सावन के दूसरे सोमवार पर सतरंगी हुआ मौसम, दिल्ली में बादल, नोएडा में धूप: IMD

Last Updated:

सावन के दूसरे सोमवार को दिल्ली-NCR में मौसम का म‍िजाज बदला हुआ है. जहां दिल्ली में बादल छाए हुए हैं और भारी बार‍िश की चेतावनी दी गई है वहीं नोएडा में सुबह से धूप ख‍िल गई है, हालांक‍ि IMD का कहना है क‍ि मौसम कई बार बदल सकता है और कई ज‍गहों पर हल्‍की से मध्‍यम बार‍िश देखने को म‍िल सकती है.

द‍िल्‍ली-एनसीआर में आज मौसम बदला हुआ रहेगा, जहां द‍िल्‍ली में भारी बार‍िश हो सकती है वहीं नोएडा में मौसम गर्म रह सकता है.

Delhi-NCR Rain update: आज सावन के दूसरे सोमवार पर दिल्ली-एनसीआर में मौसम का सतरंगी रूप देखने को मिल रहा है. दिल्ली में जहां आसामान में बादल छाए हुए हैं, वहीं नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सुबह से अच्छी धूप खिली है. हालांकि मौसम को बदलने में ज्यादा देर नहीं लगती. भारत मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज मूसलाधार बारिश के आसार हैं. वहीं नोएडा में भी मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है और दोपहर बाद या शाम को बूंदाबांदी हो सकती है.

आईएमडी की मानें तो आज दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है. आज 10 अगस्त को आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के साथ राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं. कहीं ज्यादा तो कहीं छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की स्थानीय वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि दोपहर से शाम के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है.

पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण तापमान में भी कुछ राहत रहने की उम्मीद है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो कि सामान्य से कम है लेकिन पिछले कुछ दिनों से दो से तीन डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है. वहीं गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम के भी कई इलाकों में बारिश और बादलों के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है. हालांकि नोएडा में सुबह से धूप होने के चलते महसूस होने वाली गर्मी कुछ ज्यादा रहेगी.

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ऐसे में मंगलवार यानि 11 अगस्त को भी दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अनुमान है. इससे अगले दो दिन तक दिल्ली-NCR में उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन बार-बार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव और यातायात के प्रभावित होने जैसी परेशानी देखनी पड़ सकती है. ऐसे में लोगों से अपील है कि वे सतर्क रहें और सावधानी बरतें.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *