बदलती सोच या बेवफाई का नया दौर? 53% लड़कियां रिश्तों से अलग बनाती है शारीरिक संबंध

Last Updated:

Infidelity in women: बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ, दो दशक पहले तक मर्द भी अगर बेवफाई कर लेते थे तो उन्हें भी समाज में हिकारत भरी नजरों से देखा जाता था लेकिन अब इस मामले में जमाने ने यूटर्न ले लिया है. लोगों की सोच बदल रही है और शादी या प्रेम में धोखे का नया दौर शुरू हो गया है. लेकिन अब इस धोखे को खराब चरित्र के रूप में नहीं देखा जाता है. यही कारण है कि एक ताजा सर्वे में 53 प्रतिशत लड़कियों ने यह कबूल किया है कि उन्होंने रिश्तों से अलग बेवफाई कर अन्य पुरुष से शारीरिक संबंध बनाए हैं.

बदल रही सोच. Photo:AI

इस दौर में शारीरिक चरित्र, वेबफाई और पतिव्रता जैसे शब्द बेमानी होने लगे हैं. यह जेन जी या अल्फा जेनरेशन की नई दुनिया है. प्रेम की परिभाषा तो पहले ही बदल गई थी, अब शारीरिक चरित्र की पवित्रता भी पुरानी बात हो गई है. कुछ दशक पहले तक कम से कम महिलाओं के मामले में एक लीक बनी हुई थी कि लड़कियां शादी से पहले यौन संबंध नहीं बनाती हैं. थोड़ा कम पहले तक मामला थोड़ा आगे बढ़ा कि शादी से पहले लड़कियां सिर्फ अपने ब्यॉयफ्रेंड से संबंध बनाती है लेकिन अब इस मामले में सोच का पूरा संसार बदल गया है. शादी से पहले सेक्स तो बीते जमाने की बात लगने लगी है. अब समाज इससे बहुत आगे पहुंच गया है. प्यार या शादी में वेबफाई का पेटेंट अब सिर्फ लड़कों के पास ही नहीं रह गया बल्कि लड़कियां भी इसमें खुलमखुल्ला आगे बढ़ गई हैं. खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें कोई पछतावा या नैतिक मर्यादाओं को हनन या अपराधबोध जैसी चीजें परेशान नहीं करती. एक हालिया सर्वे में इस बात को पूरी तरह से उजागर कर दिया है.

बेवफाई सिर्फ पुरुषों का क्लब नहीं

डिकेन क्रोनिकल वेबसाइट ने ग्लीडेन-इप्सोस सर्वे का हवाला देते हुए बताया कि 53 प्रतिशत महिलाएं शादी या प्रेम से इतर अन्य पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है. इस सर्वे में यह भी कहा गया है कि अब लड़का और लड़कियों की वेबफाई में कोई खास फर्क नहीं रहा. एक तरफ 59 प्रतिशत पुरुष बेवफाई कर यौन संबंध बनाने से नहीं हिचकिचाते तो दूसरी तरफ 53 प्रतिशत लड़कियां ऐसा करने से किसी नैतिक टैबू के बारे में नहीं सोचती. यानी मामला अब यहां भी बराबरी का हो गया है.बेवफाई सिर्फ पुरुषों का क्लब नहीं रहा. इप्सोस और ग्लीडेन 12 टियर-1 और टियर-2 शहरों में यह सर्वे किया है और इसमें 25 से 50 वर्ष के लोगों की राय ली गई है. इसमें 1503 विवाहित जोड़ों को शामिल किया गया था. इन सबमें 57 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने कम से कम एक बार अपने साथी के साथ जरूर बेवफाई की है.

पूरी तरह बेवफाई में महिला आगे

इस सर्वे में महिलाओं के यौन रुझानों को लेकर कई हैरतअंगेज बातें सामने आईं. पूरी तरह से बेवफाई में महिलाएं ज्यादा आगे निकल गईं. सर्वे के मुताबिक14 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि वे अपने साथी के प्रति यौन संबंध बनाने के मामलों में हमेशा बेवफा रहती हैं जबकि ऐसा करने वाले पुरुष सिर्फ 12 प्रतिशत थे. इन परिणामों से उन पुरानी धारणाओं को चुनौती मिलती है जिसमें कहा जाता है कि महिलाओं में स्वाभाविक रूप से रिश्तों से बाहर शारीरिक संबंध बनाने की प्रवृति नहीं होती. इससे यह साबित होता है कि फिजिकल रिलेशन के मोर्चे पर कुछ नया तलाशने और फंतासियों को अपनाने में अब जेंडर की बात नहीं रही.

Photo : AI

मर्दो का शारीरिक आकर्षण बड़ा कारण

अगर आपको लगता है कि महिलाएं तब बेवफाई करती है जब उन्हें अपने पार्टनर से भावनात्मक असंतोष मिलता है तो आप गलत है. इस अध्ययन में बेवफाई का सबसे प्रमुख कारण किसी अन्य व्यक्ति के प्रति शारीरिक आकर्षण को बताया गया है. यानी अगर महिला किसी पुरुष के शारीरिक सौष्ठव को आकर्षक पाती हैं तो उससे आकर्षित हो जाती है. यह सबसे बड़ा बेवफाई का कारण निकला. इसके अलावा अगर महिलाओं को अटेंशन नहीं मिलती, पार्टनर से केयर नहीं मिलती या रोमांस में नया रोमांच महसूस करना चाहती हैं तो वे पार्टनर के अलावा दूसरों से अपनी फिलिंग विकसित कर लेती है. यह धीरे-धीरे टेक्स्ट मैसेज, ऑफिस में सामान्य बातचीत या फेस गैस्चर से शुरू होती है जो समय के साथ शारीरिक संबंधों में बदल जाता है.

बेवफाई की परिभाषा भी अलग-अलग

हालांकि बेवफाई की परिभाषा हर मामले में एक जैसी नहीं होती. एक तरफ जहां 44% लोग अपने साथी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने को चीटिंग मानते हैं. वहीं 41% लोग रिश्ते के बाहर रेगुलर शारीरिक संबंध बनाने को बेवफाई मानते हैं. लेकिन बेवफाई की परिभाषा सिर्फ शारीरिक मुलाकातों पर ही खत्म नहीं होती. लगभग 35 प्रतिशत लोग रिश्तों के अलावा अन्य के साथ फ्लर्ट करने को चीटिंग मानते हैं. 34 प्रतिशत लोग अपने पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अन्य आकर्षक व्यक्ति के साथ अंतरंगता का ख्याल लाते हैं. 33 प्रतिशत का मानना है कि अगर आप किसी के साथ प्रेम में है तो अन्य के साथ किसिंग करना लाइन क्रॉस करना है. कुछ लोग वर्चुअल फ्लर्टिंग को भी बुरा मानते हैं.

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *