नोएडा में फ्लैट्स खाली करने का नोटिस, अथॉरिटी ने लिया एक्शन, क्या है पूरा केस?

Last Updated:

Noida News: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-31 के सी ब्लॉक में अथॉरिटी ने 128 लोगों को घर खाली करने का नोटिस दिया है. जर्जर फ्लैट्स होने के कारण अथॉरिटी ने यह एक्शन लिया है. अब लोगों का सवाल है कि यहां से फ्लैट्स खाली करने के बाद कहां जाएंगे.

नोएडा अथॉरिटी ने फ्लैट्स खाली करने का भेजा नोटिस

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में अथॉरिटी ने जर्जर फ्लैट्स को खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है. नोएडा सेक्टर 31 C ब्लॉक में 128 लोगों को नोटिस जारी किया गया है. नोएडा अथॉरिटी ने घर के बाहर नोटिस चस्प किए. नोटिस में बताया गया है कि फ्लैट्स की हालत दयनीय हो गई है. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. अथॉरिटी को जर्जर हालत में फ्लैट्स मिले हैं. BSNL, पोस्ट ऑफिस, पुलिसकर्मी सहित अन्य विभाग का स्टाफ जर्जर फ्लैट्स में रहने को मजबूर है.

अप्रिय घटना की आशंका अथॉरिटी ने जताई
आवंटियों का कहना है कि आखिर जाएं कहां. हालांकि कैमरे पर बोलने से लोग बचते हुए दिखाई दिए. सेक्टर 31 C ब्लॉक के 128 फ्लैट्स जर्जर हालत में हैं. बता दें कि अथॉरिटी ने साल 2025 के अगस्त महीने में इन जनता फ्लैटों को जर्जर घोषित किया था. नोटिस में लिखा है कि आवंटित भवनों की समुचित देखरेख न होने और नक्शे के विपरीत निर्माण होने से भवनों की स्थिति जर्जर हो चुकी है. इसलिए यह सुझाव दिया जाता है कि तुरंत इन भवनों को खाली कर कहीं और रहने लगें. इससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

नालियों पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस
सेक्टर-14, 15 और 19 में घरों के सामने नालियों पर अतिक्रमण करने वालों को भी नोटिस दिए गए हैं. प्राधिकरण ने लोगों से नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों के मुताबिक तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर नियमानुसार अगला कदम उठाया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान सेक्टर-14, 15, 19 में जहां पर जलभराव हुआ, वहां का निरीक्षण करवाया गया. यहां बहुत सी नालियों के ऊपर घरों से बनाए गए रैंप, स्लैब या अन्य अतिक्रमण की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. ऐसे में पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है. अगर इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो ये नोटिस धारा-10 के नोटिस में बदल जाएंगे.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *