जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का हुआ विमोचन, जयपुर में 16 टीमें लेंगी हिस्सा

होमताजा खबरDelhi

JPL रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन, जयपुर में 16 टीमें लेंगी ह‍िस्‍सा

Last Updated:

जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (JPL) की कॉफी टेबल बुक का विमोचन हुआ. अगला संस्करण जयपुर में 16 टीमों के साथ होगा, दिल्ली में महिला पत्रकारों के लिए मैराथन होगी.

यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जेपीएल पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में विमोचन किया गया

नई दिल्ली: पत्रकारिता की व्यस्त जिंदगी के बीच खेल और आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (JPL) ने एक और उपलब्धि हासिल की है. यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जेपीएल पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में विमोचन किया गया. कार्यक्रम में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

राजीव दत्ता ने जेपीएल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पत्रकारों को खेल के जरिए एक-दूसरे से जोड़ने, टीम भावना विकसित करने और तनावपूर्ण कार्यशैली के बीच सकारात्मक माहौल बनाने में अहम भूमिका निभा रही है.

जयपुर में होगा जेपीएल का अगला संस्करण, 16 टीमें उतरेंगी मैदान में
कार्यक्रम के दौरान जेपीएल के अगले संस्करण को लेकर बड़ा ऐलान किया गया. राजीव दत्ता ने बताया कि जेपीएल का अगला संस्करण जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें इस बार आठ नहीं बल्कि 16 टीमें हिस्सा लेंगी. उन्होंने कहा कि पत्रकारों की दिनचर्या काफी व्यस्त और तनावपूर्ण होती है. ऐसे में खेल जैसी गतिविधियां न सिर्फ शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और सकारात्मक माहौल बनाने में भी मदद करती हैं. राजीव दत्ता ने यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से दिवंगत पत्रकारों के परिवारों की सहायता के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की.

महिला पत्रकारों के लिए दिल्ली में होगी मैराथन
कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को खेल और फिटनेस से जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई. दिल्ली में महिला पत्रकारों के लिए विशेष मैराथन आयोजित की जाएगी. इस पहल का उद्देश्य महिला पत्रकारों को नियमित फिटनेस और खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है. मैराथन में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि भी रखे जाने की बात कही गई.

कप्तानों ने आयोजन की सफलता पर जताई खुशी
जेपीएल से जुड़ी विभिन्न टीमों के कप्तानों ने कॉफी टेबल बुक के विमोचन और आयोजन की सफलता पर खुशी जताई. साथ ही उन्होंने मुख्य अतिथि राजीव दत्ता की मौजूदगी और प्रोत्साहन के लिए उनका आभार व्यक्त किया. यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष और पंजाब प्रेस लायंस के कप्तान अर्शदीप सिंह समर ने कहा कि राजीव दत्ता की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई. दिल्ली मीडिया मास्टर्स के कप्तान प्रदीप कुमार ने उनकी उपस्थिति को यादगार बताया. वहीं, राजस्थान मीडिया रॉयल्स के कप्तान मुकेश मीणा ने सहयोग के लिए आभार जताया. हिमाचल मीडिया वॉरियर्स के कप्तान मोहित प्रेम शर्मा ने कहा कि राजीव दत्ता के प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है. जेएंडके प्रेस ग्लेडिएटर्स के कप्तान राहुल कुमार, हरियाणा प्रेस पैंथर्स के कप्तान रवि कालीरामन और चंडीगढ़ प्रेस स्ट्राइकर्स के टीम हेड वरिंदर रावत ने भी आयोजन के लिए आभार जताया. यूपी मीडिया फाइटर्स के कप्तान मनोज त्रिपाठी ने कहा कि जेपीएल ने पत्रकारों को एक मंच पर लाकर भाईचारे और टीम भावना की नई मिसाल कायम की है.

जेपीएल: खेल के साथ पत्रकारों के बीच मजबूत हो रहा जुड़ाव
जेपीएल का उद्देश्य सिर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है. इसके जरिए अलग-अलग मीडिया संस्थानों में काम करने वाले पत्रकारों को एक साथ आने, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने और खेल भावना के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है. कॉफी टेबल बुक के विमोचन के साथ जेपीएल की यात्रा को दस्तावेज के रूप में भी संजोया गया है. अब जयपुर में 16 टीमों के साथ अगला संस्करण और दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन इस पहल को एक नया विस्तार देने जा रहे हैं.

About the Author

अरुण बिंजोला

अरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *