नई दिल्ली, अंबाला, पुणे जाना है, नहीं मिल रहा रिजर्वेशन? इन ट्रेनों में कंफर्म सीट, झट से करो बुकिंग

Last Updated:

गर्मियों की छुट्टियों में आप ट्रेन से घर जाना चाह रहे हैं लेकिन ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है तो परेशन होने की जरूरत नहीं है. कई ऐसी ट्रेने हैं, जिनमें सीटें अभी भी खाली हैं, इनमें रिजर्वेशन कराया जा सकता है. भारतीय रेलवे ने ट्रेनों को शेड्यूल जारी कर दिया है.

ट्रेनों का नाम और नंबर जानकर रिजर्वेशन कराएं.

गोरखपुर. गर्मियों की छुट्टियों में आप ट्रेन से घर जाना चाह रहे हैं लेकिन ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है तो परेशन होने की जरूरत नहीं है. कई ऐसी ट्रेने हैं, जिनमें सीटें अभी भी खाली हैं, इनमें रिजर्वेशन कराया जा सकता है. इसलिए देर मत दें, झट अपने शहर की ओर जाने वाली ट्रेन में रजिर्वेशन कराएं और सुविधाजनक सफर करें.

रेलवे के अनुसार 31 मई तक चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों में अभी अलग-अलग डेट्स पर बर्थ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को आसानी से कंफर्म सीट मिल सकती है. इसमें अंबाला, पुणे नई दिल्‍ली समेत कई शहरों को जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं.

गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली समर स्‍पेशल ट्रेन में 16 मई को एसी थर्ड इकोनॉमी में 605 सीटें खाली हैं. इसके अलावा 05057 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में 7 मई को 567, 14 मई को 800, 21 मई को 815 और 28 मई को 829 सीटें उपलब्ध हैं. कुछ डेट्स पर स्लीपर क्लास में भी सीटें खाली हैं.

अंबाला जाने वाली ट्रेनें

मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अंबाला कैंट स्पेशल ट्रेन में कई डेट्स पर अलग-अलग श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं. 7 मई को एसी सेकेंड में 19 सीटें हैं, जबकि 14 मई को फर्स्ट एसी में 2, सेकेंड एसी में 87 और थर्ड एसी में 204 सीटें खाली हैं. 21 और 28 मई को भी एसी और स्लीपर क्लास में अच्छी संख्या में बर्थ उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना आसान होगा.

पुणे (हडपसर) जाने के लिए ये हैं ट्रेनें

पुणे जाने के लिए 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन 23 मई को उपलब्ध है, जिसमें एसी थर्ड में 75 और स्लीपर में 79 सीटें खाली हैं. यह ट्रेन पुणे के पास हडपसर तक जाती है, जिससे यात्रियों को सीधी सर्विस उपलब्‍ध है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सीटों की तेजी बुकिंग हो रही हैं. इसलिए यात्रियों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द टिकट बुक करें. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या रेलवे काउंटर के जरिए आसानी से रिजर्वेशन कराया जा सकता है.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *