Last Updated:
Noida Sector 108 Suicide Case News : सोचिए दो लोग जो कभी आपस में इतना प्यार करते होंगे कि शादी तक कर ली. मगर, शादी का अंजाम किसी एक की मौत निकले तो आप क्या कहेंगे. कुछ ऐसा यूपी के नोएडा में हुआ. यहां शादी के एक माह बाद ही लड़की ने कूदकर जान दे दी.
कामिनी ने कूदकर जान दी.
नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी ही अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. यहां एक सोसाइटी में दो साल से लिव इन में एक कपल रह रहा था. दोनों के ही परिवारों का आना-जाना लगा रहता था. करीब 1 महीने पहले दोनों की शादी भी हो गई. मगर, इनके प्यार को किसकी नजर लग गई, जो कुछ ही दिनों में इतनी बुरी खबर आ गई. 26 साल की युवती की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. शुरुआत में आत्महत्या का ही मामला लग रहा है.
इस सोसाइटी का मामला
नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में 24 साल की कामिनी कुमारी की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. करीब एक महीने पहले 11 जुलाई को कामिनी की शादी मंथन धीमान से हुई थी और दोनों सोसाइटी के फ्लैट नंबर 1602 में रह रहे थे.
पुलिस क्या बोली?
अब घटना के बाद फ्लैट को पुलिस ने बंद कर दिया है. जांच पड़ताल चल रही है. लड़की के परिजन अब अपने दामाद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं. इस शिकायत पर मंथन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है. वहीं मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
सुपरवाइजर ने बताई कहानी
सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर राम जी अग्निहोत्री ने बताया कि कामिनी और मंथन पिछले करीब दो वर्षों से यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे तथा दोनों के परिवारों का भी सोसाइटी में नियमित आना-जाना था. एक महीने पहले शादी हुई थी. पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि कामिनी ने जान दे दी.
(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्स डिप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
About the Author
Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …
और पढ़ें
