वाराणसी से दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में लैंडिंग, क्यों अचानक डायवर्ट हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान?

होमताजा खबरदेश

वाराणसी से दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में लैंडिंग, क्यों अचानक हुआ डायवर्ट?

Last Updated:

वाराणसी के से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या 1253 में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी को देखते हुए क्रू ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रूट को बदलते हुए विमान को लखनऊ डायवर्ट करने का फैसला किया. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ पर पायलट की सूझबूझ से विमान की सुरक्षित और सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट की लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग हुई. (फाइल फोटो)

लखनऊ. वाराणसी से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान को कथित तौर पर विमान के कार्गो होल्ड में धुआं पहचानने वाला अलार्म बजने के बाद बृहस्पतिवार सुबह एहतियातन लखनऊ हवाई अड्डे पर उतारा गया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने कहा कि लखनऊ हवाई अड्डे पर शुरुआती जांच में विमान में धुएं या आग का कोई निशान नहीं मिला.

विमान आईएक्स 1253 ने सुबह करीब आठ बजे वाराणसी हवाई अड्डे से उड़ान भरी और उड़ान भरने के तुरंत बाद कार्गो होल्ड में धुआं पहचानने वाला अलार्म सक्रिय हो गया, जिसके बाद पायलट ने लखनऊ हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) से संपर्क किया और उतरने की अनुमति मांगी.

सूत्रों ने बताया कि विमान सुबह करीब 8:52 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरा, जिसके बाद हवाई अड्डे की ‘रिस्पांस टीम’, दमकल कर्मी और तकनीकी विशेषज्ञ विमान के पास पहुंचे और सभी 155 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुबह करीब 9:02 बजे विमान से उतार दिया गया.

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि वाराणसी-दिल्ली उड़ान के चालक दल ने तकनीकी समस्या का पता चलने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियात के तौर पर विमान को लखनऊ की ओर मोड़ने का फैसला किया.

विमानन कंपनी ने बताया क विमान लखनऊ हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को वहां पहुंचने पर जलपान कराया गया. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है.

सूत्रों ने बताया कि विमान को एक हैंगर में ले जाया गया, जहां शुरुआती जांच में विमान के अंदर धुआं या आग के कोई संकेत नहीं मिले. उन्होंने कहा कि धुआं चेतावनी प्रणाली सक्रिय होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *