Last Updated:
दिल्ली के आदर्श नगर में 13 अगस्त की रात एक दिल दहला देने वाला मर्डर हुआ. लाल बाग झुग्गी में नीरज नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक नीरज का लोकल बदमाश अमन उर्फ मुल्ला से विवाद हुआ था. इसके बाद अमन ने अपने साथी के साथ मिलकर नीरज पर चाकू और गोली से जानलेवा हमला किया. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
दिल्ली के आदर्श नगर में सरेआम युवक का मर्डर कर भागे बदमाश. (AI Generated Photo)
नई दिल्ली: आदर्श नगर इलाके में 13 अगस्त की रात बदमाशों ने एक खूनी वारदात को अंजाम दिया. लाल बाग झुग्गी में नीरज उर्फ नीजा नाम के युवक का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया. हमलावरों ने पहले नीरज पर चाकू से कई वार किए. इसके बाद उसे सरेआम गोलियों से भून दिया. पुलिस कंट्रोल रूम को रात 12 बजे के बाद फायरिंग की लगातार दो कॉल्स मिली थीं. इसके बाद पुलिस टीम और एसएचओ फौरन मौके पर पहुंचे. घायल नीरज को तुरंत पास के बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नीरज के शरीर पर गोली और चाकू के गहरे निशान मौजूद थे. इस मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. पुलिस अब चश्मदीद के बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
आदर्श नगर की लाल बाग झुग्गी में उस रात आखिर क्या हुआ था?
पुलिस ने इस मर्डर केस की गहराई से जांच शुरू कर दी है. इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस को साहिल नाम के एक चश्मदीद के बारे में पता चला. साहिल ने पुलिस को मर्डर की पूरी कहानी बताई है. साहिल के मुताबिक नीरज का इलाके के एक कुख्यात बदमाश से विवाद चल रहा था. इस बदमाश का नाम अमन उर्फ मुल्ला है. अमन पर पहले से ही कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं. घटना वाली रात नीरज और साहिल अपने घर की तरफ लौट रहे थे. तभी अमन अपने एक साथी के साथ वहां पहुंच गया. दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर दोबारा बहस शुरू हो गई. इसके बाद अमन और उसके साथी ने नीरज पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया.
चश्मदीद साहिल ने पुलिस को अमन उर्फ मुल्ला के बारे में क्या बताया?
हमलावरों ने नीरज को संभलने का कोई मौका नहीं दिया. साहिल ने पुलिस को दिए बयान में कहा, ‘अमन ने नीरज पर सीधा फायर कर दिया था’. इस दौरान साहिल ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई. कुछ देर बाद जब वह गली में वापस लौटा. तब उसने नीरज को खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े देखा. साहिल ने ही सबसे पहले पुलिस को इस खूनी वारदात की सूचना दी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की क्राइम टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से कई अहम सबूत जमा किए हैं. सीनियर पुलिस अफसरों ने भी लाल बाग झुग्गी पहुंचकर हालात का जायजा लिया.
दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में कौन सी धाराएं लगाकर एफआईआर दर्ज की?
आदर्श नगर पुलिस ने इस खौफनाक मर्डर केस में सख्त एक्शन लिया है. पुलिस ने थाने में एफआईआर नंबर 556/26 दर्ज कर ली है. यह केस बीएनएस की धारा 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत दर्ज हुआ है. इसके अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी लगाई गई है. पुलिस की कई टीमें अब आरोपी अमन और उसके साथी की तलाश में जुटी हैं. इलाके के कई ठिकानों पर लगातार रेड की जा रही है. पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मर्डर में कौन से हथियार इस्तेमाल हुए. इसके अलावा नीरज और अमन के बीच पुराने विवाद की वजह भी तलाशी जा रही है.
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
