Last Updated:
PM Modi Free Online Coaching Announcement: स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देश के स्टूडेंट्स और युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. अब प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी. जानिए यह मास्टरप्लान गरीब और मध्यमवर्गीय स्टूडेंट्स की किस्मत कैसे बदलेगा.
PM Modi Free Online Coaching Announcement: पीएम मोदी ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग का ऐलान किया है
नई दिल्ली (PM Modi Free Online Coaching Announcement). आज 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है. दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की युवा शक्ति पर सबसे बड़ा दांव लगाया है. राष्ट्रगान की गूंज और देशभक्ति के माहौल के बीच पीएम मोदी का भाषण देश के सुनहरे भविष्य यानी युवाओं पर केंद्रित रहा. उन्होंने कहा कि भारत का विकास तभी संभव है, जब देश के हर बेटे और बेटी को आगे बढ़ने का बराबर मौका मिले.
PM मोदी का ‘फ्री ऑनलाइन कोचिंग’ मास्टरप्लान क्या है?
किसी भी प्रतियोगी परीक्षा (यूपीएससी, नीट, जेईई, बैंकिंग और एसएससी) की तैयारी के लिए प्राइवेट कोचिंग सेंटर की फीस लाखों रुपये में होती है. गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह खर्च उठाना लगभग नामुमकिन होता है. प्रधानमंत्री ने इसी दर्द को समझकर ऐलान किया कि सरकार एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है, जहां देश के बेहतरीन टीचर्स और एक्सपर्ट मुफ्त में ऑनलाइन क्लासेस देंगे. इसका मकसद है कि देश के किसी भी कोने में बैठा छात्र सिर्फ स्मार्टफोन और इंटरनेट के जरिए वही क्वॉलिटी एजुकेशन हासिल कर सके, जो बड़े शहरों के महंगे कोचिंग संस्थानों में मिलती है.
छोटे शहरों और गांवों के छात्रों की बदलेगी किस्मत
इस घोषणा का सबसे ज्यादा फायदा उन युवाओं को होगा जो सीमित संसाधनों में बड़े सपने देखते हैं:
- फीस का झंझट खत्म: लाखों रुपये की कोचिंग फीस और बड़े शहरों में रहने के भारी-भरकम खर्च से परिवारों को मुक्ति मिलेगी.
- टॉप फैकल्टी से पढ़ने का मौका: देश के सबसे अनुभवी और बेस्ट टीचर्स से गाइडेंस मिलेगा.
- क्वॉलिटी स्टडी मटीरियल: मुफ्त वीडियो लेक्चर्स के साथ-साथ ई-बुक्स, टेस्ट सीरीज और डाउट-क्लियरिंग सेशंस भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे.
Digital Education for All: शिक्षा में बराबरी का नया दौर
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रतिभा किसी शहर या अमीरी-गरीबी की मोहताज नहीं होती. जब देश का हर युवा डिजिटल रूप से सशक्त होगा तो भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता. फ्री ऑनलाइन कोचिंग का यह प्लेटफॉर्म देश के उस हर कोने तक पहुंचेगा, जहां तक इंटरनेट की पहुंच है. यह कदम न सिर्फ कोचिंग सेंटर्स की मनमानी पर लगाम लगाएगा, बल्कि देश के कोने-कोने में छिपे टैलेंट को सामने लाने में मदद करेगा.
सपनों को मिलेगी नई स्पीड
स्वतंत्रता दिवस 2026 के खास मौके पर लाल किले से किया गया यह ऐलान सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों के सपनों को सच करने का मजबूत भरोसा है. अब पैसों की तंगी किसी भी स्टूडेंट के रास्ते की रुकावट नहीं बनेगी. जब हर हाथ में सही गाइडेंस और मुफ्त शिक्षा होगी तो ‘विकसित भारत’ का निर्माण और भी तेजी से होगा.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें
