Madhuban Bapudham Plot Lottery: गाजियाबाद में अपने घर का सपना देख रहे हजारों लोगों के लिए अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के 350 भूखंडों के लिए 42 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं और अब 19 व 20 अगस्त को ई-लॉटरी के जरिए सफल आवेदकों का चयन होगा. खास बात यह है कि इस बार लॉटरी देखने के लिए आवेदकों को घर से निकलकर कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन लाइव देखी जा सकेगी. लेकिन लॉटरी में किस दिन किस श्रेणी के प्लॉट का नंबर आएगा और नाम निकलने के बाद कितनी रकम जमा करनी होगी, आइए जानते हैं.
42 हजार आवेदकों का इंतजार खत्म, मधुबन बापूधाम के 350 प्लॉटों की ई-लॉटरी 19-20 अगस्त को, घर बैठे देखें लाइव
