दिल्‍ली की महिलाएं होंगी मालामाल, 12 दिन बाद खाते में होगी बड़ी ट्रांजेक्‍शन, शुरू होने जा रही है ‘लक्ष्‍मी योजना’

होमताजा खबरDelhi

लक्ष्‍मी योजना: दिल्‍ली की महिलाएं होंगी मालामाल, 12 दिन बाद होगा कुछ बड़ा

Last Updated:

दिल्ली की महिलाओं के लिए एक अच्‍छी खबर है. ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में पात्र महिलाओं को पेंशन का आधिकारिक पत्र सौंपा जाएगा. इसके बाद 1 सितंबर से पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी. योजना शुरू होने के सिर्फ 18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है, जबकि 5 लाख से ज्यादा आवेदन फाइनल सबमिट हो चुके हैं.

बस कुछ दिनों का इंतजार, दिल्‍ली की महिलाओं का पर्स भरने वाला है. (एआई इमेज)

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिख खुशखबरी है. महज 12 दिनों बात उनके खाते में एक ट्रांजेक्‍शन होने वाली है. इस ट्रांजेक्‍शन ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत की जाएगी, जिसके जरिए महिलाओं को पेंशन देने का प्रॉसेस शुरू हो जाएगा. सरकार की ओर से 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में शुरुआती तौर पर पात्र महिलाओं को पेंशन का आधिकारिक पत्र सौंपा जाएगा. इसके बाद 1 सितंबर से पेंशन की राशि सीधे पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी. यह प्रॉसेस आगे भी लगातार जारी रहेगा. जिन महिलाओं के आवेदन जांच और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र पाए जाएंगे, उन्हें नियमित रूप से इस योजना का लाभ दिया जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि पात्र महिलाओं तक पेंशन का फायदा बिना अनावश्यक देरी के पहुंचाया जाए.

  1. मुख्यमंत्री ने की लक्ष्‍मी योजना की समीक्षा: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली लक्ष्मी योजना की समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा के अलावा योजना के लिए गठित जिला स्तरीय स्वीकृति, निगरानी एवं शिकायत निवारण समितियों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में योजना के अब तक के काम और आवेदनों की प्रक्रिया की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने कम समय में योजना के तहत हुए काम की सराहना की. उन्होंने कहा कि योजना को जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने में जिला स्तरीय समितियों की भूमिका बेहद अहम है.
  2. महिलाओं में योजना को लेकर उत्साह : बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में महिलाएं पोर्टल पर पंजीकरण करा रही हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर गंभीरता से काम कर रही है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन की पूरी गंभीरता से जांच की जाए. जांच प्रक्रिया में तेजी रहेगी तो पात्र मामलों का निपटारा भी जल्दी होगा और महिलाओं को पेंशन मिलने में देरी नहीं होगी.
  3. संदिग्ध आवेदन की होगी गंभीरता से जांच: मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय समितियों में शामिल स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी आवेदन की जांच में सतर्कता बरतने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि अगर किसी आवेदन में कोई जानकारी संदिग्ध दिखाई देती है तो उसकी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सिर्फ पात्र महिलाओं तक ही पहुंचे और आगे किसी तरह की समस्या न आए. सरकार जल्द ही दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर एक नई सुविधा भी उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है. इसके तहत अगर किसी पात्र महिला ने आवेदन करते समय गलत या अधूरी जानकारी दर्ज कर दी है तो उसे उसमें सुधार करने और दोबारा अवसर देने की व्यवस्था की जाएगी.
  4. 1 सितंबर से खाते में आएगी पेंशन: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत अब अगला बड़ा चरण पेंशन वितरण का है. 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को पेंशन का आधिकारिक पत्र दिया जाएगा. इसके बाद 1 सितंबर से पेंशन की रकम सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. सरकार ने जिला स्तरीय समितियों से लगातार निगरानी रखने और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा है, ताकि पात्र महिलाओं को योजना का लाभ समय पर मिल सके.

18 दिनों में करीब 8 लाख पंजीकरण

योजना शुरू होने के बाद महज 18 दिनों में करीब 8 लाख महिलाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. इनमें से 5 लाख से ज्यादा आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं. सरकार इसे योजना के प्रति महिलाओं की बड़ी भागीदारी और भरोसे के तौर पर देख रही है. इतने कम समय में किसी सरकारी योजना को जिस स्तर का समर्थन मिला है, वह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा संकेत है.

रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री, दिल्‍ली सरकार

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *