CNG Blast in Delhi: दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी पंप पर अचानक जोरदार धमाका, तीन लोगों की मौत, कई घायल

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी पंप पर जोरदार धमाका, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Last Updated:

Delhi Tikri Kalan CNG Pump Blast: दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक सीएनजी पंप पर भयानक ब्लास्ट हो गया. यह धमाका तब हुआ जब एक ट्रक में सीएनजी गैस भरी जा रही थी. इस दर्दनाक हादसे में पंप पर काम करने वाले दो कर्मचारियों समेत तीन की मौत हो गई. कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली: टिकरी कलां सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरने के दौरान हुआ धमाका.

नई दिल्ली: राजधानी के टिकरी कलां इलाके में बुधवार को एक सीएनजी पंप पर अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया. यह धमाका उस वक्त हुआ जब पंप पर एक ट्रक में सीएनजी गैस भरी जा रही थी. इस अचानक हुए ब्लास्ट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए. इस हादसे में पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. दो मृतकों की पहचान मनीष और सन्नी के रूप में हुई है. मनीष बाबा हरिदास कालोनी का रहने वाला था जबकि सन्नी निजामपुर का निवासी था. इसके अलावा कई लोग इस हादसे में घायल भी हुए हैं. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ब्लास्ट की असली वजह क्या थी.

हादसे के समय सीएनजी पंप पर रोजाना की तरह काम चल रहा था. तभी एक ट्रक वहां गैस भरवाने के लिए आया. पुलिस के मुताबिक जैसे ही ट्रक में गैस भरनी शुरू हुई तभी अचानक एक जोरदार धमाका हो गया. धमाका इतना खतरनाक था कि आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए. इस दौरान 25 साल के मनीष और 32 साल के सन्नी की मौत हो गई. ये दोनों ही इसी पंप पर काम करते थे. धमाके के बाद वहां अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. गनीमत यह रही कि ब्लास्ट के बाद पंप पर आग नहीं लगी. अगर वहां आग लग जाती तो हालात और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते थे.

धमाके के वक्त पंप पर मौजूद लोगों के साथ क्या हुआ?

ब्लास्ट के समय मनीष और सन्नी ट्रक के बिल्कुल पास ही खड़े थे. गैस का प्रेशर ज्यादा होने या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ. अचानक हुए इस ब्लास्ट ने दोनों कर्मचारियों को संभलने का मौका ही नहीं दिया. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को फौरन पास के अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं गैस रिसाव के कारण तो यह हादसा नहीं हुआ. घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने ही पुलिस और फायर सर्विस को इसकी सूचना दी थी.

फायर ब्रिगेड की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर करीब 3.37 बजे इस घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडिया फौरन मौके पर पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया. इसके बाद उन्होंने पूरे पंप इलाके का मुआयना किया ताकि कोई और खतरा न रहे. बचाव कार्य के दौरान टीम ने गैस सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया. फिलहाल घटनास्थल का बारीकी से इंस्पेक्शन किया जा रहा है. एक्सपर्ट्स की टीम ब्लास्ट की सही वजह का पता लगाने में जुटी है. पुलिस ने भी पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच जारी है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *