वनडे त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और टी-20 श्रृंखला… पाकिस्तान तो नॉन स्टॉप क्रिकेट खेलने वाली है

होमखेलक्रिकेट

ODI त्रिकोणीय सीरीज, टेस्ट श्रृंखला और 220 श्रृंखला…PAK का नॉन स्टॉप क्रिकेट

Last Updated:

Pakistan odi tri series: पाकिस्तानी टीम पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेल चुका है. अब श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ ODI वनडे त्रिकोणीय सीरीज होने जा रही है. इसकी शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी हालांकि उससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज भी खेली जानी है.

शाहीन शाह अफरीदी

लाहौर: पाकिस्तान 9 अक्टूबर से शुरू हो रहे अपने घरेलू सीजन में श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा. पहले श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तानी टीम को तीन मैच की टी-20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद दोनों टीम इंग्लैंड के साथ मिलकर वनडे त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी. इसके बाद पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज होगी, जो 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी.

T20 सीरीज की शुरुआत नौ अक्टूबर से होगी. तीनों मैच रावलपिंडी में 9, 11 और 13 अक्टूबर को खेले जाएंगे. इसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 18 से 31 अक्टूबर तक रावलपिंडी और लाहौर में त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी. लीग स्टेज में हर टीम दूसरी टीम के साथ दो-दो मैच खेलेगी और फाइनल 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में होगा.

ट्राई-सीरीज के बाद, पाकिस्तान के साथ टेस्ट सीरीज़ शुरू करने से पहले श्रीलंका 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में तीन दिन का मैच खेलेगा। पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में और दूसरा 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में खेला जाएगा.

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच जगह
9 अक्टूबर PAK vs SL, पहला टी-20 रावलपिंडी
11 अक्टूबर PAK vs SL, दूसरा टी-20 रावलपिंडी
13 अक्टूबर PAK vs SL, तीसरा टी-20 रावलपिंडी

वनडे ट्राई सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच जगह
18 अक्टूबर PAK vs SL, पहला वनडे रावलपिंडी
20 अक्टूबर PAK vs ENG, दूसरा वनडे रावलपिंडी
22 अक्टूबर SL vs ENG, तीसरा वनडे रावलपिंडी
25 अक्टूबर PAK vs ENG, चौथा वनडे लाहौर
27 अक्टूबर PAK vs SL, पांचवां वनडे लाहौर
29 अक्टूबर SL vs ENG, छठा वनडे लाहौर
31 अक्टूबर ट्राई सीरीज फाइनल लाहौर

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच जगह
4-6 नवंबर तीन दिवसीय अभ्यास मैच इस्लामाबाद
9-13 नवंबर PAK vs SL, पहला टेस्ट रावलपिंडी
17-21 नवंबर PAK vs SL, दूसरा टेस्ट लाहौर

About the Author

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *