Last Updated:
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के वक्त लड़की घर में अकेली थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी और मृतका पहले से एक-दूसरे को जानते थे. मृतक लड़की हिंदू और आरोपी मुस्लिम बताया जा रहा है. वारदात के बाद से कातिल फरार है.
मृतका मुस्कान का फाइल फोटो.
राजधानी दिल्ली का तिलक नगर इलाका खौफनाक मर्डर से दहल उठा है. न्यू महावीर नगर में 21 साल की मुस्कान की उसके ही कमरे में बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के समय लड़की अपने किराए के फ्लैट में बिल्कुल अकेली थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी मुस्लिम युवक और मुस्कान पिछले कुछ समय से एक दूसरे के संपर्क में थे.
मुस्कान. (फाइल फोटो)
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. कातिल का सुराग लगाने के लिए इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं.
About the Author
दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…
और पढ़ें
