Delhi-NCR Rain Traffic Live: दिल्ली-NCR में फिर बारिश का अलर्ट, आज जमकर बरसेंगे बादल, कल जैसा होगा हाल?

होमताजा खबरDelhi

LIVE: दिल्ली-NCR में आज फिर बरसेंगे बादल, बारिश का अलर्ट, कल जैसा होगा हाल?

Last Updated:

Delhi-NCR Rain Traffic Live: दिल्ली-NCR में शुक्रवार की जोरदार बारिश के बाद शनिवार को फिर मौसम बिगड़ने वाला है. IMD ने गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर से देर शाम तक बारिश तेज होने की संभावना है. नवदीप दहिया के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 60-140 मिमी तक बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली और गुरुग्राम में 30-80 मिमी बारिश का अनुमान है. ऐसे में पहले से जलभराव वाले इलाकों में परेशानी बढ़ सकती है. एयरपोर्ट, प्रमुख सड़कों और ट्रैफिक पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. (फोटो PTI)

Delhi-NCR Rain Traffic Live:

दिल्ली-NCR अभी शुक्रवार की बारिश से उबर भी नहीं पाया है और आसमान फिर डराने लगा है. सड़कों पर पानी है, कई इलाकों में ट्रैफिक की रफ्तार पहले ही धीमी पड़ चुकी है और लोगों की नजर अब आज के मौसम पर टिकी है. शुक्रवार को हुई लगातार बारिश ने दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक कई रास्तों की हालत बिगाड़ दी. एयरपोर्ट के आसपास भी जलभराव से आवाजाही प्रभावित हुई. अब शनिवार को एक बार फिर बारिश का दौर लौटने वाला है. IMD ने आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. ऐसे में जिन इलाकों में पानी पहले से जमा है, वहां थोड़ी और तेज बारिश हालात को और मुश्किल बना सकती है.

आज का सबसे बड़ा डर दोपहर के बाद बढ़ने वाली बारिश को लेकर है. मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में दोपहर से देर शाम तक भारी बारिश की संभावना जताई है. उनके अनुमान के मुताबिक नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में 60 से 140 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली और गुरुग्राम में 30 से 80 मिलीमीटर बारिश का अनुमान है. यानी जिन सड़कों से शुक्रवार का पानी पूरी तरह निकला भी नहीं है, वहां शनिवार की बारिश फिर परेशानी बढ़ा सकती है. फिलहाल IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन भारी बारिश वाले इलाकों में स्थिति रेड अलर्ट जैसी चिंता जरूर पैदा कर सकती है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *