Last Updated:
नई दिल्ली स्टेशन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन गाजियाबाद बन रहा है, इस स्टेशन को तैयार होने में अभी समय लगेगा. यानी अगर आप गाजियाबाद, ट्रांस हिंडन, नोएडा ओर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो गाजियाबाद स्टेशन से सफर करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
अमृतभारत स्टेशन के तहत किया जा रहा है निर्माण.
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे देशभर में 1337 रेलवे स्टेशनों का निर्माण कर रहा है. इसमें दिल्ली और एनसीआर के कई शहर भी शामिल हैं, जिनका निर्माण तेजी से चल रहा है. हालांकि नई दिल्ली स्टेशन का काम भी देरी से शुरू हुआ है, इस वजह से इसके तैयार होने में समय लगेगा. पर इस स्टेशन के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन गाजियाबाद का बन रहा है, इस स्टेशन को तैयार होने में अभी समय लगेगा. यानी अगर आप गाजियाबाद, ट्रांस हिंडन, नोएडा ओर ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो गाजियाबाद स्टेशन से सफर करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.
दिल्ली- हावड़ा लाइन मेन लाइन पर पड़ने वाला गाजियाबाद रेलवे स्टेशन इसलिए खास है, क्योंकि यहां से रोजाना करीब 400 ट्रेनें गुजरती हैं. इनमें सभी तरह की ट्रेन मिलाकर 200 के आसपास का स्टापेज होता है. भारतीय रेलवे गाजियाबाद और नोएडा के लोगों को सुविधा देने के लिए इस स्टेशन को रिडेवलप कर रहा है.
एनसीआर के चार शहर गाजियाबाद सिटी, ट्रांस हिन्डन, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के शहरों को ट्रेन पकड़ने के लिए 30 से 40 किमी दूर दिल्ली के स्टेशनों पर जाना पड़ता है.
इन शहरों से दिल्ली के स्टेशन पहुंचने में सामान्य तौर एक से सवा घंटे का लगता है. पीक ऑवर में कितना समय लग जाए, यह तय नहीं है. कई बार इस वह से लोगों की ट्रेन तक छूट जाती है. यही वजह है कि तमाम लोग एक घंटे का एक्स्ट्रा समय लेकर घर से निकलते हैं, वहीं, जहां पर मेट्रो की सुविधा है, वहां के लोग मेट्रो से स्टेशन पहुंचना बेहतर मानते हैं. ऐसे लोगों को राहत देने के लिए ही गाजियाबाद स्टेशन को रिडेवलप किया जा रहा है. पर अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
इसलिए लगा समय
गाजियाबाद स्टेशन चार शहरों के लिए सबसे प्रमुख स्टेशन है, इसलिए दिल्ली के बाद दूसरे नंबर का स्टेशन बनाया जा रहा है. चूंकि बाहर इलाके को पूरी तरह तोड़कर बनाया जा रहा है, इसिलए वहां मौजूद सुविधाओं को शिफ्ट करना था, इसलिए जमीन मिलने में समय लग गया है, इसके बाद शुरू में कांट्रैक्टर ने भी काम धीमा किया, इस वजह से थोड़ा समय लग रहा है.
