Happy Birth Day Shubman Gill: शुभमन गिल के क्यूट स्माइल और डैशिंग लुक की दीवानी है लड़कियां, इन सेलिब्रिटीज से जुड़ा है नाम, जानें उनके लव अफेयर के बारे में

होमफोटोखेलक्रिकेट

शुभमन के क्यूट स्माइल और डैशिंग लुक की दीवानी है लड़कियां, जानें उनके लव अफेयर

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रिंस शुभमन गिल आज 27 साल के हो गए हैं. अंडर-19 विश्व कप से प्रसिद्धि पाने के बाद शुभमन गिल ने साल 2019 में वनडे फॉर्मेट से टीम इंडिया के लिए अपनी शुरुआत की थी और देखते ही देखते क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में छा गए. क्रिकेट के अलावा शुभमन गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहे. उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ चर्चित लव अफेयर के बारे में.

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल आज 27 साल के हो गए हैं. शुभमन का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ. शुभमन के पिता बचपन से ही उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे, क्योंकि उन्हें खुद क्रिकेट का बहुच शौक था. ऐसे में वह अपने सपने को पूरा नहीं कर पाए तो बेटे शुभमन को क्रिकेटर बना दिया.

क्रिकेट में शुभमन गिल को सबसे पहले अंडर-19 विश्व कप 2018 में प्रसिद्धि मिली थी. टूर्नामेंट में शुभमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी से कुल 418 रन बनाए थे. शुभमन के शानदार खेल के कारण ही भारतीय टीम चैंपियन बनी थी. शुभमन इस विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे.

अंडर-19 विश्व कप में मिली सफलता के बाद शुभमन गिल को साल 2019 में सीनियर के लिए चुन गया. शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की. इसके अगले साल ही उन्होंने टेस्ट टीम में भी डेब्यू का मौका मिल गया था और अब वह दोनों टीमों के कप्तान हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

क्रिकेट के मैदान पर जैसे ही शुभमन को सफलता मिलने लगी उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ने लगी. इसके साथ-साथ उनके लव अफेयर के भी चर्चे होने लगे. ऐसे में शुभमन के जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनके कुछ चर्चित लव अफेयर के बारे में.

शुभमन के लव अफेयर की बात करें तो इस लिस्ट में पहला नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का आता है. लंबे समय तक शुभमन और सारा को लेकर मीडिया में ये खबर रही कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कभी भी खुलकर उन्होंने अपने रिश्ते को मंजूर नहीं किया.

सारा तेंदुलकर के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी शुभमन का नाम जुड़ चुका है. शुभमन और सारा को एक बार एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया गया था, लेकिन सारा ने खुद सामने आकर शुभमन से अपनी मुलाकात की सच्चाई के बारे में बताया और साफ किया दोनों के बीच कुछ नहीं है.

सारा अली खान के अलावा एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ भी शुभमन का नाम जुड़ा है. सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर खूब चर्चा हुई है, लेकिन आधिकारिक रूप से किसी ने भी अपने रिश्ते को मंजूर नहीं किया.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *