27 मिलियन व्यूज वाला ब्लॉकबस्टर गाना, जो हसीना की जिंदगी का बन गया आखिरी गीत, लता मंगेशकर की आवाज ने रचा इतिहास

Last Updated:

वो परमसुंदरी,जिसकी खूबसूरती देख सामने खड़े हीरो डायलॉग तक भूल जाया करते थे. 54 साल पहले इस हसीना का एक ऐसा रिलीज हुआ था, जिसमें बहा था दर्द का सैलाब. इस गाने की वजर से सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की भीड़ टूट पड़ी थी. गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज में अमर बनाया. लेकिन किस्मत ऐसी थी हसीना की ये न सिर्फ उनके करियर का बल्कि उनकी जिंदगी का ही आखिरी गाना साबित हुआ.

ख़बरें फटाफट

वो एक्ट्रेस जो बना देती थीं दीवाना

नई दिल्ली. बड़ी-बड़ी आंखों वाली वो परमसुंदरी, जिसकी कजरारी आंखों के दीवाने धर्मेंद्र भी हुए थे. अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट देने वाली इस हसीना को फिल्मों में कास्ट करने के लिए मेकर्स तरसा करते थे. इस हसीना के कई गाने तो ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे. लेकिन 54 साल पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ, जो आज भी लोगों का फेवरेट बना हुआ है.

हम जिस बला की खूबसूरती एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं मीना कुमारी हैं. जिन्हें इंडस्ट्री में ट्रेजेडी क्वीन भी कहा जाता था. मीना कुमारी का आखिरी गाना 54 साल पहले रिलीज हुआ था. इस गाने में घूंघट निकालकर मीना कुमारी ने ऐसा डांस किया था कि उस दौर में थिएटर में इस गाने के आने पर थिएटर सीटियों से गूंज उठे थे. आज भी लोग उस दर्द भरे गाने को याद करते हैं तो, गुनगुनाने लगते हैं.

54 साल पुराना ब्लॉकबस्टर गाना

हम जिस ब्लॉकबस्टर गाने की बात कर रहे हैं, वो है, साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म पाकिजा का गाना ‘चलते चलते यूं ही कोई मिल गया था’. इस गाने को लोग आज भी नहीं भुला पाए हैं. गाने में मीना कुमारी ने ऐसा डांस किया था कि लोग उनके मुरीद हो गए थे. गाने में उनके चेहरे के भाव देख लोगों के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया था कि आखिर कोई इतनी रियल एक्टिंग कैसे कर सकता है. मीना कुमारी की इस फिल्म को बनने में लगभग 15 साल लग गए. फिल्म को कमाल अमरोही ने लिखा. साथ ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया. कमाल ने एक्ट्रेस मीना कुमारी से शादी की थी.

अमर हुए थे सारे गाने

यूं तो पाकिजा उस दौर की कल्ट फिल्म साबित हुई थी. लेकिन फिल्म में मीना कुमारी की अदाकरी देख लोग उनके मुरीद हो गए थे. इस फिल्म के सारे गाने हिट हुए. ये गाने सालों तक लोगों के जहन में बस गए. आज भी इस फिल्म के गाने सुने जाते हैं. ये फिल्म मीना कुमार की जिंदगी की आखिरी याद बन गई. फिल्म की शूट के दौरान एक्ट्रेस की सेहत काफी खराब थी और रिलीज तक उनका निधन भी हो चुका था.

बता दें कि 60-70 के दशक में कई ऐसी एक्ट्रेसेस रहीं, जिनके बारे में फैंस आज भी देखना सुनना पसंद करते हैं. मीना कुमारी भी उनमें से एक हैं. उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. लेकिन उनकी जिंदगी की आखिरी फिल्म के गानों ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया था. आइकॉनिक सॉन्ग ‘चलते चलते यूं ही’ कोई… लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं. इस गाने पर अब तक यूट्यूब पर 27 मिलियन व्यूज हैं.

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *