Last Updated:
Gold Teeth: दिल्ली एनसीआर फेमस डेंटिस्ट और एक्सपर्ट डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने बताया कि सोने के दांत गोल्ड अलॉय से बनते थे, जिसमें 60-75% सोना होता था. अब लोग असली दिखने वाले दांत पसंद करते हैं, जिनकी कीमत 4000 से 20000 रुपए तक पहुंच गई है. आइये जानते हैं डॉक्टर ने क्या कुछ कहा.
नई दिल्ली: पुराने जमाने में आपने कई लोगों के मुंह में सोने का दांत देखा होगा. अगर आपने अपनी दादी- नानी या उनके गांव में किसी को सोने का दांत लगा हुआ देखा है तो आपके मन में यह सवाल उठा होगा कि क्या यह असली सोने का है. अगर असली सोने का है तो सेहत पर कोई नुकसान क्यों नहीं हो रहा है. एक दांत को बनाने में कितना खर्चा आया होगा तो फिलहाल आपके इन्हीं सभी सवालों का जवाब जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने दिल्ली एनसीआर के जाने माने डेंटिस्ट और एक्सपर्ट डॉ. चंद्रदीप चंद्रा से खास बातचीत की.
डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने बड़े ही रोचक तरीके से इस सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अब लोग सोने के दांत का इस्तेमाल नहीं करते हैं. पुराने जमाने में सोने के दांत का खूब इस्तेमाल होता था. कुछ लोग अपनी अमीरी दिखाने के लिए भी यानी प्रदर्शन के तौर पर भी सोने का दांत लगवाते थे, लेकिन अब यह जमाना बीत चुका है. अब लोग दांत टूटने पर या खराब होने पर जब भी कैप लगवाते हैं या नकली दांत लगवाते हैं तो वो चाहते हैं कि उन्होंने नकली दांत लगवाया है. यह किसी को पता ना चल सके, इसलिए वह एकदम ओरिजिनल दिखने वाले दांतों का ही इस्तेमाल करते हैं.
जानें क्या गहने वाले सोने से बनते हैं ये दांत
डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने बताया कि लोगों को लगता है कि जो सोने के दांत बनते थे या जो सोने की कैप चढ़ती थी या जो सोने की फीलिंग दातों के अंदर की जाती थी. वो उस सोने की होती है, जिससे ज्वेलरी बनती है. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह गलत है. क्योंकि जिस सोने से ज्वेलरी बनती है. वह 24 कैरेट का होता है. वह बहुत ही हल्का सोना होता है. अगर 24 कैरेट वाले सोने से दांत बनाते हैं या फीलिंग करते हैं तो वह बहुत जल्दी घिस जाएगा.
जो सोने का दांत आपने अभी तक देखा होगा वह असल में गोल्ड अलॉय होता है. इसमें 60% से 75% तक सोना होता था, और बाकी हिस्सा तांबा, चांदी, प्लेटिनम या पैलेडियम जैसी मजबूत धातुओं को मिलाया जाता था. ताकि दांत सख्त और टिकाऊ बने रहे. पूरे दांत के ऊपर सोने की कैप चढ़ाई जाती थी या दांत में बड़े छेद को भरने के लिए सोने की फिलिंग की जाती थी. बाद में कुछ सस्ते विकल्पों में पीतल या तांबे पर केवल सोने की पतली परत भी चढ़ाई जाती थी.
इतनी होती है कीमत
डॉ. चंद्रदीप चंद्रा ने बताया कि जो पुराने जमाने में सोना लोग दांतों में लगवाते थे. वह असल में उसे जमाने में सोने की जो कीमत रहती होगी, उसी हिसाब से दांतों का खर्चा आता होगा, लेकिन आज के जमाने में सोना बहुत महंगा है. सबसे बड़ी बात यह है कि लोग पीले दांत या सोने के चमकीले दांत चाहते भी नहीं है. अब हर कोई चाहता है खूबसूरत लुक और खूबसूरत लुक तब आता है, जब आपके सारे दांत एक ही रंग के असली जैसे नजर आएं. इसलिए अब इसका ट्रेंड काफी कम हो गया है. ज्यादातर लोग मार्केट में उपलब्ध असली दिखने जैसे वाले दांत जो अलग-अलग कंपनियों के हैं, उसे लगवाते हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 4000 रुपए से शुरू हो जाती है. उसके बाद 20000 रुपए तक के दांत आते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…
और पढ़ें
