Last Updated:
IPS Bushra Bano Controversy: मोहम्मद अजहरुद्दीन मुस्लिम IPS अधिकारी के समर्थन में आ गए हैं और उन्होंने पश्चिम बंगाल की सुवेंदु सरकार पर निशाना साधा है. वीडियो में ‘अस्सलामु अलैकुम’ कहने पर स्थानांतरित की गई IPS अधिकारी बुशरा बानो को लेकर उन्होंने आइडेंटिटी पुलिसिंग पर सवाल उठाए हैं.
मुस्लिम आईपीएस बुशरा बानो के ट्रांसफर की खबरों पर अब तेलंगाना मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सवाल उठाए हैं.
IPS Bushra Bano Controversy: तेलंगाना सरकार में मंत्री और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन धार्मिक अभिवादन करने वाली मुस्लिम आईपीएस अधिकारी के समर्थन में उतर आए हैं. अजहरुद्दीन ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘यह बेहद चिंताजनक है. एक आईपीएस अधिकारी को सिविल सेवा के अभ्यर्थियों के साथ बातचीत में “अस्सलामु अलैकुम” और “इंशाअल्लाह” कहने की शिकायत के बाद स्थानांतरित कर दिया गया बताया जा रहा है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘जब अभिवादन ही किसी लोक सेवक को निशाना बनाने का आधार बन जाए, तो हमें खुद से पूछना चाहिए, हम अल्पसंख्यकों को किस तरह का संदेश दे रहे हैं? भारत की ताकत उसकी विविधता में है, पहचानों की पुलिसिंग करने में नहीं.’
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने आईपीएस बुशरा बानो की तस्वीर लगी एक खबर को पोस्ट करने के साथ ही ये बातें भी लिखी हैं और धार्मिक अभिवादन के चलते निशाना बनाई गई आईपीएस को सही ठहराया.
क्या था मामला
यह मामला एक वीडियो से जुड़ा है. जिसमें खड़गपुर में एडिशनल एसपी (ASP) के पद पर तैनात 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो ने 13 सितंबर 2026 को यूपीएससी (UPSC) उम्मीदवारों के लिए एक प्रोत्साहन वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती नजर आती हैं, हालांकि असली विवाद इस पर शुरू हुआ जब वह वीडियो की शुरुआत में ‘अस्सलामुअलैकुम’ बोलती हैं और बीच में ‘इंशाअल्लाह’ का नारा देती हैं. आखिर में वे ‘जजाकल्लाह’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती हैं.
बताया जा रहा है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इस पर शिकायत दर्ज कराई. हिंदू लीगल फंड’ नाम के संगठन ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से शिकायत की कि उच्च पद पर बैठे एक सरकारी अधिकारी को सार्वजनिक संवाद में धार्मिक तटस्थता रखनी चाहिए. इस दौरान आईपीएस बुशरा को अस्सलाम अलेकुम और इंशाअल्लाह की जगह ‘जय हिंद’ या ‘वंदे मातरम्’ जैसे राष्ट्रीय अभिवादन का उपयोग करना चाहिए था.
बताया जा रहा है कि इसी पर विवाद छिड़ने के बाद 14 सितंबर 2026 को पश्चिम बंगाल सरकार ने बुशरा बानो का तबादला कर दिया. बुशरा को खड़गपुर से तबादला कर राज्य सशस्त्र पुलिस (State Armed Police) की चौथी बटालियन में डिप्टी कमांडेंट के पद पर तैनात कर दिया. हालांकि बुशरा के ट्रांसफर की खबर फैलते ही टीएमसी की कई सांसदों और विधायकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें
