DUSU Election 2026 Result: डीयू के 4 कॉलेजों में ABVP का क्लीन स्वीप, किस कॉलेज में कौन जीता?

Last Updated:

Delhi University, DUSU Elections 2026: DUSU College Wise Result 2026:दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग के बाद अब नतीजों की बारी है और सबसे पहले कॉलेज स्तर के रिजल्ट सामने आने लगे हैं. अदिति महाविद्यालय में एबीवीपी ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है जबकि श्री अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग में 6-0 और भारती कॉलेज में 8-0 से क्लीन स्वीप का अपडेट सामने आया है.कॉलेजों में आज ही काउंटिंग हो रही है, जबकि केंद्रीय डूसू यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के नतीजों की काउंटिंग 19 सितंबर को होगी.

DUSU Election 2026,DUSU College Wise Result 2026: दिल्‍ली यूनिचर्सिटी के कॉलेजों में कौन जीता?

Delhi University, DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कैंपस में सियासी सरगर्मी तेज है. डूसू चुनाव 2026 के लिए 18 सितंबर को अलग-अलग कॉलेजों में मतदान हुआ और अब कॉलेज स्तर पर सामने आ रहे नतीजों ने तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी है. कहीं किसी छात्र संगठन ने सभी पदों पर जीत हासिल कर क्लीन स्वीप किया है तो कहीं जीत का अंतर भी सामने आया है. अभी तक सामने आए अपडेट में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने कुछ कॉलेजों में सभी पद अपने नाम किए हैं.यहां देखिए किस कॉलेज में किस संगठन ने बाजी मारी…

शिवाजी और अदिति महाविद्यालय में ABVP का क्लीन स्वीप

अदिति महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी पदों पर जीत हासिल की है.जानकारी के मुताबिक एबीवीपी ने यहां सभी पदों पर भारी मतों से जीत दर्ज की. इस तरह अदिति महाविद्यालय में किसी दूसरे छात्र संगठन को कोई पद नहीं मिला और एबीवीपी ने पूरा पैनल अपने नाम कर लिया.एबीवीपी ने अदिति महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों के सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया है.अदिति महाविद्यालय दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज है. शिवाजी कॉलेज में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 6-0 से क्लीन स्वीप किया है. संगठन ने इस जीत को लेकर कहा है कि यह दिखाता है कि Gen Z के बीच अभाविप को समर्थन मिला है.

अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग में भी 6-0 से जीत

क्लीन स्वीप का सिलसिला अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग में भी जारी रहा.यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी छह पदों पर जीत हासिल की है यानी एबीवीपी ने अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग में 6-0 से क्लीन स्वीप किया.अदिति महाविद्यालय के बाद अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग का यह परिणाम भी एबीवीपी के पक्ष में रहा जहां संगठन ने सभी छह पद अपने नाम किए.

भारती कॉलेज में 8-0 से क्लीन स्वीप

भारती कॉलेज से भी एबीवीपी की बड़ी जीत का अपडेट सामने आया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भारती महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सभी आठ पदों पर जीत दर्ज की है.यहां एबीवीपी ने 8-0 से क्लीन स्वीप किया यानी भारती कॉलेज में भी सभी आठ पदों पर एबीवीपी के उम्मीदवार विजयी रहे.संगठन की ओर से इस जीत को बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसे इतिहास रचने वाली जीत के तौर पर पेश किया गया है.

कॉलेजों के नतीजों से बन रही तस्वीर

डीयू छात्रसंघ चुनाव में केंद्रीय पैनल के साथ-साथ अलग-अलग कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव भी छात्रों और छात्र संगठनों के लिए अहम होते हैं. इस बार 1.51 लाख से अधिक छात्र मतदान के लिए पात्र थे और वोटिंग दो शिफ्ट में कराई गई. आज मतदान के बाद 19 सितंबर को डूसू चुनाव के केंद्रीय नतीजे घोषित किए जाने हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय ने चुनाव से जुड़े आधिकारिक नोटिस और दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.फिलहाल कॉलेज स्तर पर सामने आए अपडेट में अदिति महाविद्यालय, अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग और भारती कॉलेज में एबीवीपी की क्लीन स्वीप वाली जीत सामने आई है. इनमें अदिति महाविद्यालय में सभी पद, अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग में छह में से सभी छह पद और भारती कॉलेज में सभी आठ पद एबीवीपी के खाते में गए हैं.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *