Last Updated:
Sedan Sales Aug 2026: पिछले महीने सेडान कारों की बिक्री में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. Maruti Dzire ने 18,418 यूनिट्स की बिक्री के साथ नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखी, जबकि Hyundai Aura दूसरे स्थान पर रही. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात Honda Amaze की बिक्री रही, जो सालाना आधार पर दोगुनी हो गई. दूसरी तरफ Verna, Virtus और Slavia की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई. जानिए किस सेडान ने कितना कारोबार किया.
Maruti Dzire: ये सेडान सेगमेंट में पहले पायदान पर अपनी बादशाहत बनाए हुए है. अगस्त महीने में इसकी कुल 18,418 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल की समान अवधि (16,509 यूनिट्स) के मुकाबले 1,909 यूनिट्स अधिक हैं. इस शानदार प्रदर्शन के साथ डिजायर ने 11.56% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है. कुल सेडान मार्केट में 55.96% हिस्सेदारी के साथ ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6.31 लाख से शुरू होकर ₹9.41 लाख तक जाती है.
मारुति डिज़ायर का नया शार्प डिज़ाइन, LED हेडलाइट्स और ग्रिल आकर्षक है. इंटीरियर स्पेसियस, डुअल टोन केबिन, 7-9 इंच टचस्क्रीन, रियर एसी वेंट्स वाला है. फीचर्स में वायरलेस कनेक्टिविटी, सनरूफ, 360 कैमरा और क्रूज कंट्रोल शामिल है. सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग, 6 एयरबैग, ESP व हिल होल्ड स्टैंडर्ड हैं. 1.2L Z-सीरीज इंजन 80 बीएचपी पावर देता है, माइलेज पेट्रोल में 24.79-25.71 किमी/लीटर और सीएनजी में 33.73 किमी/किग्रा है.
Hyundai Aura: ये 6,685 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर रही. पिछले साल इसी महीने बिकी 5,336 यूनिट्स की तुलना में इसकी बिक्री में 1,349 यूनिट्स का इजाफा हुआ. ऑरा ने 25.28% की मजबूत सालाना वृद्धि दर्ज की है. कुल बाजार में 20.31% शेयर के साथ ये सेडान सेगमेंट में ग्राहकों के बीच एक भरोसेमंद और बेहद पॉपुलर विकल्प साबित हो रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Honda Amaze: अमेज ने इस अवधि में सबसे चौंकाने वाली और बेहतरीन ग्रोथ दर्ज की है. अगस्त में इसकी 3,512 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल ये आंकड़ा केवल 1,753 यूनिट्स था. 1,759 यूनिट की शानदार बढ़त के साथ अमेज ने 100.34% की भारी सालाना वृद्धि हासिल की, यानी इसकी बिक्री दोगुनी हो गई है. इस कॉम्पैक्ट सेडान का मार्केट शेयर भी बढ़कर 10.67% पर पहुंच गया है.
VW Virtus: फॉक्सवैगन वर्टस 1,301 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही, हालांकि इसके आंकड़ों में गिरावट देखी गई है. पिछले साल अगस्त में इसकी 1,674 यूनिट्स बिकी थीं, जिससे इसमें 373 यूनिट्स की कमी आई है. वर्टस की बिक्री में 22.28% की सालाना गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद, प्रीमियम मिड-साइज सेडान सेगमेंट में 3.95% मार्केट शेयर के साथ ये अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है.
Skoda Slavia: इसकी बिक्री में भी इस बार कमी देखने को मिली. अगस्त में स्लाविया की कुल 897 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने 1,008 यूनिट की बिक्री हुई थी. सालाना आधार पर 111 यूनिट्स कम बिकने के कारण इसमें 11.01% की गिरावट दर्ज हुई है. वर्तमान में 2.73% मार्केट शेयर के साथ ये सेडान लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज है.
Tata Tigor/EV: पेट्रोल, सीएनजी और ईवी मिलाकर टिगोर ने बिक्री में हल्की बढ़त बनाए रखी. इस महीने इसकी कुल 862 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल अगस्त (805 यूनिट्स) से 57 यूनिट्स ज्यादा हैं. 7.08% की सकारात्मक सालाना वृद्धि दर्ज करते हुए टिगोर ने सेडान सेगमेंट में 2.62% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है. इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट इस स्टेबल सेल को बनाए रखने में काफी मददगार रहा है.
Hyundai Verna: हुंडई की प्रीमियम सेडान वर्ना के लिए ये महीना काफी सुस्त रहा. अगस्त में इसकी केवल 529 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 771 यूनिट्स की बिक्री हुई थी. 242 यूनिट्स की कमी के साथ वर्ना की बिक्री में 31.39% की भारी गिरावट आई है, जो इस लिस्ट में सबसे अधिक है. फिलहाल इसका मार्केट शेयर सिमटकर मात्र 1.61% रह गया है.
Honda City: सिटी ने इस महीने स्टेबल परफॉरमेंस करते हुए 514 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. पिछले साल अगस्त में बिकी 437 यूनिट्स के मुकाबले इसमें 77 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई है. सिटी ने 17.62% की सालाना पॉज़िटिव ग्रोथ हासिल की, जो कंपटीटिव मिड-साइज सेडान सेगमेंट में सराहनीय है. कुल सेडान मार्केट में होंडा सिटी की हिस्सेदारी अब 1.56% दर्ज की गई है.
Toyota Camry: प्रीमियम लग्जरी हाइब्रिड सेडान टोयोटा कैमरी ने अपनी बिक्री में अच्छा उछाल देखा. इस महीने इसकी 195 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 158 यूनिट्स बिकी थीं. 37 यूनिट्स की बढ़त के साथ कैमरी ने 23.42% की शानदार सालाना ग्रोथ दर्ज की है. अपनी ज्यादा कीमत और प्रीमियम सेगमेंट के बावजूद ये कुल बाजार में 0.59% हिस्सेदारी दर्ज कराने में सफल रही.
