Last Updated:
लड़कियां और महिलाएं एक से बढ़कर एक गहने और ज्वैलरी पहनना और खरीदना पसंद करती हैं. इसके लिए वह बेहतरीन लुक और अलग हटकर दिखने वाली डिजाइन के गहने और ज्वैलरी पसंद करती हैं. आज हम आपको बेहतरीन लुक और डिजाइन वाली नथ के बारे में बताने जा रहे हैं. यह आपके…..
त्योहार और शादी-विवाह का सीजन आते ही ट्रेडिशनल ज्वेलरी की मांग बढ़ जाती है. खासकर नथ ऐसी ज्वेलरी है, जो चेहरे के पूरे लुक को बदल देती है. अब नथ में भी सिर्फ एक ही तरह का डिजाइन नहीं मिलता, बल्कि इसमें बारीक कारीगरी, रंगीन पत्थरों और अलग-अलग तरह की लटकन के साथ कई नए डिजाइन देखने को मिल रहे हैं.
नथ की बात करें तो इसमें सबसे पहले नजर बीच में बने मोर के डिजाइन पर जाती है. मोर के आसपास काफी बारीक काम किया गया है. इसमें लाल और नीले रंग के छोटे-छोटे पत्थर भी लगे हैं, जो पूरी नथ में अच्छा सा रंग भर रहे हैं. इसके नीचे छोटी-छोटी गोल लटकन लगी हुई हैं जिससे इसका लुक और भी निखर के आ रहा है.
इस डिजाइन में मोर या कोई बड़ी आकृति नहीं है, बल्कि इसकी खूबसूरती इसके बारीक गोल्डन पैटर्न में दिखाई देती है. नथ के पूरे घेरे में छोटे-छोटे गोल डिजाइन एक के बाद एक बनाए गए हैं. नीचे की तरफ भी कई छोटी लटकन लगाई गई हैं, जिससे नथ को पारंपरिक लुक मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
यह काफी भरी-भरी और हैवी लुक वाली नथ है.इसमें नीचे आधे चांद की तरह शेप बनी है जिस पर सोने के छोटे-छोटे दानेदार गोल मोती उकेरे गए हैं. ऊपर की तरफ पत्तियों वाली सुंदर कटिंग बनी हुई है बीच में एक लाल/गुलाबी रंग का नग लगा है और नीचे सोने की छोटी-छोटी घुंघरूदार लटकन लगी है. जो दुल्हनें अपनी शादी में एकदम ट्रेडिशनल और भरा-पूरा रॉयल आभूषण पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए यह डिज़ाइन बेस्ट है.
यह बहुत ही सिंपल, हल्की और नज़ाकत भरी नथ है.
इसमें बीच में बहुत सुंदर मीनाकारी की गई है, जिसमें हरा, नीला और लाल रंग भरा हुआ है और मोर फूल जैसी आकृति बनी है. इसके ठीक नीचे पानी की बूंद जैसा एक लाल गुलाबी स्टोन लटक रहा है. अगर किसी को बहुत भारी-भरकम नथ नहीं पहननी और कुछ हल्का, फैशनेबल व साफ-सुथरा डिज़ाइन चाहिए, तो यह उनके लिए एकदम सही पसंद है.
यह डिज़ाइन न तो बहुत भारी है और न ही बहुत हल्का, एकदम परफेक्ट एथनिक बैलेंस है.इसमें नीचे की तरफ मोर के पंखों जैसी जालीदार कटिंग बनी हुई है.इसके अंदर लाल, हरे और पीले रंग की मीनाकारी का बहुत ही बारीक काम है.नीचे की तरफ सोने की छोटी-छोटी मोतियों वाली झालर लटकन लगी है जो हिलने पर बहुत सुंदर लगती है. यह डिज़ाइन लहंगे या किसी भी भारी साड़ी के साथ बहुत उठकर दिखता है.
