धनतेरस की खरीदारी ने थामी दिल्ली की रफ्तार, चांदनी चौक से गुरुग्राम हाईवे तक लगा लंबा जाम, घंटों फंसे लोग

आईटीओ के व्यस्त चौराहे पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. मध्य दिल्ली में पृथ्वीराज रोड, रफी मार्ग, संसद मार्ग, जनपथ रोड, केजी मार्ग, बाराखंभा रोड, मिंटो रोड, तिलक मार्ग और पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा. इसके अलावा महात्मा गांधी रोड, इंद्रप्रस्थ मार्ग, आसफ अली रोड, बंगला साहिब रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट सर्किल, टॉल्स्टॉय रोड, सिकंदरा रोड, मंडी हाउस और कॉपरनिकस मार्ग पर भी जाम की शिकायतें सामने आईं. शांगरी-ला होटल के बाहर, पटेल चौक, लोधी रोड और बिशंभर दास मार्ग के आसपास भी यात्रियों को परेशानी हुई. संसद मार्ग पर थाने से पालिका केंद्र तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *