दिल्ली की रोहिणी जेल नंबर 10 में मर्डर, बैरक लौट रहे कैदी को दो बंदियों ने धारदार हथियार से मार डाला

होमताजा खबरDelhi

रोहिणी जेल में दो कैदियों ने कर दिया साथी का कत्ल, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Last Updated:

दिल्ली के रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर 10 में सोमवार को दो कैदियों ने एक विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 31 साल के प्रदीप उर्फ मोहिंदर के तौर पर हुई है. प्रदीप बैरक नंबर 203 में बंद था और अपनी बैरक लौटते वक्त उस पर यह हमला हुआ. समयपुर बादली थाने में केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

रोहिणी जेल में कैदी प्रदीप की हत्या, 2 बंदियों ने किया हमला. (File Photo : PTI)

नई दिल्ली: रोहिणी स्थित सेंट्रल जेल नंबर 10 के अंदर सोमवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. जेल परिसर में दो कैदियों ने मिलकर एक विचाराधीन कैदी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में कैदी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. जेल के अंदर अचानक हुई इस खूनी वारदात से सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप उर्फ मोहिंदर के रूप में की गई है. प्रदीप न्यायिक हिरासत में जेल की बैरक संख्या 203 में बंद था. शुरुआती जांच से पता चला है कि प्रदीप अपनी बैरक की तरफ लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में दो अन्य कैदियों ने उसे घेर लिया और किसी नुकीली वस्तु से उस पर अचानक जानलेवा वार कर दिया.

घटना के बाद पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

गंभीर रूप से जख्मी प्रदीप को जेल प्रशासन ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स तुरंत जेल परिसर और अस्पताल पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर हालात का जायजा लिया.

हमलावरों की पहचान के लिए क्या सबूत मिले?

पुलिस ने इस मामले में समयपुर बादली थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है. जेल के अंदर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अधिकारी फुटेज के जरिए दोनों हमलावरों की गतिविधियों और वारदात की पूरी टाइमलाइन समझने में जुटे हैं. जेल में हथियार कैसे पहुंचा, इसकी भी विभागीय जांच शुरू हो गई है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *