Last Updated:
Who is Pulkit Mani? इन दिनों सोशल मीडिया पर हर दूसरा पोस्ट कॉमेडियन पुलकित मणि से जुड़ा हुआ है. उनका नाम हर तरफ छाया हुआ है. राहुल गांधी के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में शामिल होने के बाद से पुलकित लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. कुणाल कामरा के साथ उनकी फोटो भी काफी वायरल हो रही है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन हैं-
पुलकित मणि विवादों में घिरे हुए हैं.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉमेडियन का नाम छाया हुआ है. हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है और अगर आप सोच रहे हैं कि वो समय रैना हैं तो इस बार आप गलत है. वो शख्स पुलकित मणि हैं जिन्होंने बीते शनिवार को राहुल गांधी के कार्यक्रम छात्रों की गूंज में प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी की. इस आपत्तिजनक कमेंट के बाद से वो सुर्खियों में बने हुए हैं. इस कार्यक्रम के बाद पुलकित सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे, तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर पुलकित मणि कौन हैं और क्या करते हैं.
पुलकित मणि का इंस्टाग्राम हैंडल ‘हनी हू इज फनी’ नाम से है. सोशल मीडिया पर वो अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते हैं. कॉमेडियन के इंस्टग्राम हैंडल पर ही 2 लाख 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने अपने हैंडल पर कई सारे वीडियोज शेयर कर रखे हैं जिनमें वो देश की राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर व्यंग करते दिखते हैं.
कुणाल कामरा के दोस्त हैं पुलकित मणि
पुलकित मणि कॉमेडियन कुणाल कामरा के काफी करीबी माने जाते हैं. उनके सोशल मीडिया हैंडल पर कई फोटोज हैं जो इसका सबूत पेश करती हैं. पुलकित ने कुणाल कामरा के साथ कॉमेडी भी की है. पुलकित मणि का कॉमेडी की दुनिया तक पहुंचने का रास्ता काफी दिलचस्प रहा है. मेनस्ट्रीम कॉमेडी में आने से पहले, उन्होंने स्कूल में काम किया था. मिंट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कॉमेडियन के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वो स्टैंड अप करने से पहले बच्चों को पढ़ाया करते थे. पुलकित नोएडा के एक स्कूल में फ्रेंच टीचर थे. वो स्कूली बच्चों को फ्रेंच पढ़ाते थे और इसके साथ ही वो साइड में ट्रांसलेशन का काम भी किया करते थे.
2021 में शुरू की थी कॉमेडी
साल 2021 में उन्होंने बतौर फ्रेंच टीचर अपनी नौकरी छोड़ दी जिसके बाद वो फुल टाइम कॉमेडियन के तौर पर काम करने लगे. धीरे-धीरे उन्होंने ऑब्जर्वेशनल कॉमेडी और पॉलिटिकल सटायर से अपनी अलग पहचान बनाई. वो सबसे ज्यादा सुर्खियों में अपने शो ‘रॉ हनी’ से रहे. पुलकित के करियर में इस साल एक बड़ा मोड़ आया जिसने उनकी लोकप्रियता और स्टारडम को बढ़ाया.
कॉपीराइट मामले में घिर चुके कॉमेडियन
पुलकित मणि ने इस साल फरवरी में ‘रॉ हनी’ का आधा घंटे का स्पेशल स्टैंड-अप यूट्यूब पर रिलीज किया था. इस स्पेशल शो को दर्शकों से काफी सराहना मिली और उनके काम को एक नई पहचान मिली. कॉमेडियन को सफलता मिलते ही उनका नाम विवादों में भी घिरने लगा. उनके शो की 2 क्लिप को मेटा ने कॉपीराइट का उल्लंघन बताते हुए डिलीट कर दिया था जिससे वो पहली बार चर्चाओं में आए.
यूट्यूब पर हैं 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स
इस साल 13 जुलाई को पुलकित मणि के यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे हुए. उन्होंने 4 हफ्ते पहले इंस्टा पर इसका स्क्रीन शॉट भी शेयर किया था. हाल ही में उन्होंने रवि किशन की मिमिक्री करते हुए वीडियो शेयर किया था जिसे इंस्टा ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला था. कॉमेडियन के वीडियो पर ऑडियंस इंगेजमेंट भी काफी अच्छी है.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
