DU News: दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज के बाद अब हिंदू कॉलेज में विवाद

Last Updated:

Hindu College, LSR Security Update 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों से जुड़े घटनाक्रम इस समय चर्चा में हैं. LSR में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद नेशनल पार्क और विक्रम विहार में पुलिस पेट्रोलिंग, पिंक स्‍क्‍वैड की गश्त, पिंक बूथ और बैक गेट पर निगरानी और कॉलेज के पीछे की सड़क पर स्ट्रीट लाइटिंग बेहतर करने की जानकारी सामने आई है.इधर दूसरी ओर हिन्‍दू कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटा एडमिशन में गड़बड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब शिक्षक संगठन HCSA तक पहुंच गया है.HCSA की आपात बैठक में प्राचार्य प्रो.अंजू श्रीवास्तव और उप-प्राचार्य प्रो. रीना जैन को संगठन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया.

LSR Security Update 2026,Hindu College: दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेज चर्चा में.

Hindu College, LSR Security Update 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े मुद्दे एक बार फिर चर्चा में हैं. एक तरफ LSR यानी लेडी श्रीराम कॉलेज और उसके आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद कई स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हिंदू कॉलेज में HCSA और प्रशासन के बीच विवाद अब शिक्षक संगठन की सदस्यता तक पहुंच गया है.

हिंदू कॉलेज में गुरुवार को हुई HCSA की आपात बैठक में कॉलेज की प्राचार्य प्रो.अंजू श्रीवास्तव और उप-प्राचार्य प्रो.रीना जैन को संगठन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. अब आगे की कार्रवाई को लेकर हिंदू कॉलेज शिक्षक संगठन फैसला करेगा.वहीं LSR के मामले में छात्राओं की ओर से सुरक्षा को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद कॉलेज और आसपास के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग से लेकर स्ट्रीट लाइटिंग और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने जैसे कदमों की जानकारी सामने आई है.

हिंदू कॉलेज में विवाद अब HCSA की सदस्यता तक पहुंचा

हिंदू कॉलेज में प्रशासन और HCSA यानी हिंदू कॉलेज शिक्षक संगठन के बीच चल रहा विवाद अब एक नए चरण में पहुंच गया है. गुरुवार को HCSA की आपात बैठक बुलाई गई. बैठक में कॉलेज की प्राचार्य प्रो.अंजू श्रीवास्तव को संगठन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव रखा गया.बैठक में उप-प्राचार्य प्रो. रीना जैन को भी सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव रखा गया. HCSA की आपात बैठक में दोनों को संगठन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है.अब यह मामला हिंदू कॉलेज शिक्षक संगठन देख रहा है और आगे क्या कार्रवाई की जानी है इसका फैसला संगठन की ओर से किया जाएगा.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *