Last Updated:
IPS Mohibullah Ansari Success Story: स्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा में फेल होने वाले मोहिबुल्लाह अंसारी अब बिहार के मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी हैं. आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करने के बाद अब उन्हें अमेरिका के फ्लोरिडा में ‘द एशियन हीरो अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया जाएगा.
IPS Mohibullah Ansari Success Story: आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी की कहानी बेहद इंस्पायरिंग है
नई दिल्ली (IPS Mohibullah Ansari). आईएएस-आईपीएस अफसरों की सक्सेस स्टोरी पढ़कर धारणा बनती है कि ये बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रहे होंगे. लोग मानते हैं कि स्कूल के दिनों में फेल होने वाला छात्र आगे चलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा पास नहीं कर सकता. बिहार के मुजफ्फरपुर में सिटी एसपी के तौर पर तैनात आईपीएस अधिकारी मोहिबुल्लाह अंसारी की कहानी कुछ ऐसी ही है. उन्होंने साबित कर दिया कि शुरुआती असफलताएं इंसान की मंजिल तय नहीं करतीं.
स्कूल में फेल, आईआईटी दिल्ली से बीटेक
बिहार के सिवान जिले के मोहिबुल्लाह अंसारी का शुरुआती स्कूली सफर संघर्षों भरा रहा. 10वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम में वह फेल हो गए थे. इस नाकामी के बाद पिता ने उन्हें ताना मारा कि IIT जाने का सपना देखते हो, लेकिन पास तक नहीं हो पा रहे. यह बात उनके दिल पर लग गई. पिता की डांट को उन्होंने चुनौती के रूप में लेकर अपनी कमियों पर काम किया. कठोर मेहनत के दम पर उन्होंने न सिर्फ स्कूली पढ़ाई पूरी की, बल्कि JEE पास कर 2011 में IIT दिल्ली के केमिकल इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला भी लिया.
कॉर्पोरेट की मोटी नौकरी छोड़कर पकड़ी सिविल सेवा की राह
आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद मोहिबुल्लाह ने एक आईटी कंपनी में नौकरी शुरू की. लेकिन उनका मन कॉर्पोरेट की चकाचौंध में नहीं लगा. वे देश और समाज के लिए कुछ बड़ा करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने नौकरी को अलविदा कहकर यूपीएससी की तैयारी का फैसला किया. साल 2015 में दिल्ली का रुख करने वाले मोहिबुल्लाह अंसारी को शुरुआत में कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आखिरकार, यूपीएससी सीएसई के तीसरे प्रयास में सफल होकर वह आईपीएस अफसर बने.
अब अमेरिका में मिलेगा ‘द एशियन हीरो अवॉर्ड 2026’
असफलता से न डरने का संदेश देती है यह कहानी
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…
और पढ़ें
