आज का मौसम 26 सितंबर: दिल्ली-नोएडा में मूसलाधार बारिश शुरू, IMD का येलो अलर्ट, 30KM हवाओं संग अगले 3 दिन राहत नहीं

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, 30KM हवाएं, अगले 3 दिन मौसम रहेगा खराब

Last Updated:

आज 26 सितंबर को दिल्ली-नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राजधानी के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. नोएडा में भी बादल छाए हैं और कई जगहों पर बारिश हो रही है. IMD ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसका कारण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन है जो उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है. इससे दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में मौसम बदला रहेगा.

ख़बरें फटाफट

आज 26 सितंबर को दिल्ली-नोएडा में बारिश शुरू हो गई है. (फाइल फोटो PTI)

आज 26 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है. नोएडा में भी आसमान पर बादल छाए हैं और कई जगहों पर बारिश हो रही है. सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. गर्मी और उमस से परेशान लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आंधी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यानी बारिश का यह दौर सिर्फ कुछ मिनटों का बदलाव नहीं है. अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह करवट ले सकता है. दिल्ली के साथ नोएडा और पूरे एनसीआर में भी इसका असर देखने को मिल सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन अब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है. इसके साथ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है. इन दोनों वेदर सिस्टम के असर से शनिवार के साथ रविवार और सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. पंजाब हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. दिल्ली में बारिश से तापमान नीचे आ सकता है. हालांकि मौसम पूरी तरह ठंडा होने की उम्मीद अभी नहीं है. सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद तापमान फिर बढ़ सकता है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *