Last Updated:
Ghaziabad News: लोनी को राजनगर एक्सटेंशन से जोड़ने के लिए हिंडन नदी पर 42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने जा रहे सेतु का शिलान्यास किया गया. इस दौरान लोनी विधायक ने कहा कि इस सेतु का लंबे समय से इंतजार था. इसके बनने से लोगों को आवाजाही में आसानी होगी.
हिंडन नदी पर सेतु बनेगा, जो लोनी को राजनगर एक्सटेंशन से जोड़ेगा.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा से विधायक ने लोनी तिराहा से भौपुरा माग्र नवीनीकरण के काम और लोनी को राजनगर एक्सटेंशन से जोड़ने वाले सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. बता दें कि इस सेतु के निर्माण में करीब 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे. वहीं 6 करोड़ रुपये की लागत से लोनी-भौपुरा रोड के नवीनीकरण का कार्य होने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी और साथ ही समय भी बचेगा.
42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होता सेतु
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फर्रूखनगर गांव के पास सेतु निगम द्वारा हिंडन नदी पर 42 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाने वाले सेतु के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बहुत ही लंबे समय से सेतु का निर्माण कराए जाने की मांग हो रही थी. लोगों को भाौपुरा से होते हुए गाजियाबाद पहुंचने में काफी समय लगता है. सेतु का निर्माण होने से लोनी के दर्जनों गांवों और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को गाजियाबाद के आवागमन में सुविधा होने के साथ-साथ समय की बचत होगी. सेतु निगम के अवर अभियंता संदीप ने बताया कि सेतु की लंबाई करीब 182 मीटर है. इसके साथ ही सेतु के दोनों तरफ 200 मीटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा.
6 करोड़ रुपये की लागत से लोनी-भौपुरा मार्ग का नवीनीकरण
इसके अलावा विधायक लोनी तिराहा स्थित शिव मंदिर में पूजन कर 6 करोड़ रुपये की लागत से लोनी-भौपुरा मार्ग के नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ किया. रोड का नवीनीकरण का कार्य होने से राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोनी क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, कानून-व्यवस्था और सीवरेज सिस्टम के कार्य कराए जा रहे हैं. विधायक ने कहा कि अब से लोनी तिराहा शिव चौक के नाम से जाना जाएगा. इस मौके पर लोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, अरविंद गोयल, दीपक सिंघल, सुनील धीमान, सतबीर चौधरी, राजकुमार चौधरी, वीरेंद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें
