दिल्ली का राजेंद्र प्लेस अब सिर्फ ऑफिस हब नहीं, फूड हब भी, ईवनिंग स्नैकिंग के लिए जमता फूडीज का अड्डा

Last Updated:

Delhi Famous Place For Evening Snacking: दिल्ली का राजेंद्र प्लेस अब केवल ऑफिस हब नहीं बल्कि फूड हब भी बनता जा रहा है. यहां बड़ी संख्या में रेस्टोरेंट और फूड शॉप्स हैं, जहां लोग अक्सर शाम को दोस्तों या परिवारों के साथ खाने आते हैं. यहां के थीम रेस्टोरेंट भी खासे फेमस हैं.

दिल्ली. दिल्ली का राजेंद्र प्लेस सिर्फ बड़े-बड़े ऑफिस और बिजनेस हब के लिए ही नहीं, बल्कि स्वादिष्ट खाने के लिए भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है. यहां सुबह ऑफिस जाने वालों से लेकर शाम को दोस्तों के साथ घूमने आने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती है. अगर आप भी खाने-पीने के शौकीन हैं और नई जगह एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, तो राजेंद्र प्लेस आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां स्ट्रीट फूड से लेकर कैफे, नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन और चाइनीज तक हर तरह का स्वाद मिल जाएगा.

साउथ इंडियन खाने का मजा
अगर आपका मन कुछ हल्का और टेस्टी खाने का है, तो राजेंद्र प्लेस में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जहां आपको स्वादिष्ट डोसा, इडली, वडा और फिल्टर कॉफी मिल जाएगी. यहां का साउथ इंडियन खाना लोगों को काफी पसंद आता है. खासकर ऑफिस से ब्रेक लेकर आने वाले लोग यहां बैठकर आराम से खाना पसंद करते हैं. यहां इमली जैसे ट्रेन थीम रेस्टोरेंट भी हैं, जो अपने साउथ इंडियन फूड के लिए फेमस हैं.

चाइनीज के अपने जलवे
अगर आपको मोमोज, नूडल्स, मंचूरियन या स्पाइसी चाइनीज खाना पसंद है, तो राजेंद्र प्लेस में आपको कई अच्छे फूड आउटलेट मिल जाएंगे. यहां का चाइनीज खाना युवाओं के बीच काफी मशहूर है. शाम के समय दोस्तों के साथ यहां बैठकर खाने का अलग ही मजा होता है. लोग अक्सर शाम बितानें यहां आते हैं.

देसी खाने का असली स्वाद
राजेंद्र प्लेस में ऐसे कई रेस्टोरेंट भी हैं, जहां आपको बटर नान, पनीर, दाल मखनी, कबाब और तंदूरी खाने का शानदार स्वाद मिलेगा. अगर आप पूरा देसी खाना पसंद करते हैं, तो यहां आपको कई अच्छे ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे. फैमिली के साथ डिनर करने के लिए भी यह जगह अच्छी मानी जाती है.

कैफे और हैंगआउट के लिए बढ़िया जगह
अगर आप सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि अच्छा समय बिताना चाहते हैं, तो यहां कई कैफे जैसे नैवेद्यम, मुगल महल रेस्टोरेंट, टेम्पल स्ट्रीट रेस्टोरेंट, लैंटर्न्स किचन एंड बार और इमली रेस्टोरेंट और छोटे-छोटे हैंगआउट स्पॉट भी हैं. जहां आप कॉफी, स्नैक्स और अच्छी फोटो क्लिक करने का मजा ले सकते हैं. वीकेंड पर यहां युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *