'कीड़े पड़ेंगे तुझे' गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर भड़की बॉलीवुड की ये हसीना, बोलीं- पति चोर

Last Updated:

Govinda Rumored Girlfriend: गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के विवाद में अब एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. कोमल रानी के बयान पर भड़कते हुए इस एक्ट्रेस ने उन्हें पति चोर और गोल्ड डिगर तक कह दिया. एक्ट्रेस ने चीची भैया यानी गोविंदा पर भी सवाल उठाए और उनकी पत्नी का खुलकर सपोर्ट किया. जानिए इस पूरे विवाद की पूरी अपडेट!

गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पर भड़की ये एक्ट्रेस (फोटो साभार-@komalraniswarnkarofficial)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हीरो नं वन गोविंदा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि फिल्म से ज्यादा वो कुछ समय से लगातार अपनी पर्सन लाइफ को लेकर खबरों में हैं. ‘लॉकअप 2’ गोविंदा की वाइफ सुनीता अहूजा ने एक्टर के अफेयर्स का खुलासा किया था. वहीं शो से बाहर आने के बाद दोनों के रिश्ते में और भी दरार आ गई है. इन दिनों वे अपनी फिल्म की एक्ट्रेस कोमल रानी संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं.

गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में कोमल रानी ने गोविंदा की वाइफ सुनीता पर काफी कुछ भला-बुरा कहा था. इसके बाद अब उन्होंने बिना नाम लिए उन सेलेब्स पर निशाना साधा था जो उनके और गोविंदा के रिश्ते पर सवाल उठा रहे थे. अब इस मामले में बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है, जहां वे कोमल रानी की क्लास लगाती दिखाई दे रही हैं.

 बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कोमल रानी को कहा पति चोर

बता दें कि ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हैं. राखी ने कोमल रानी की जमकर क्लास लगाई है. जिसका वीडीयो भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राखी सावंत काफी गुस्से में नजर आ रही हैं. राखी ने कहा कि ये कोमल मेरे और बाकी सेलेब्स के बारे में बकवास कर रही है. राखी ने सीधे गोविंदा से कहा कि चीची भैया आपने ही इसे इतने पंख दिए हैं. इसके बाद राखी ने कोमल को चेतावनी देते हुए कहा कि मेरे मुंह मत लगना, मैं सुनीता नहीं हूं. अपनी हद में रहकर फिल्म करो. राखी ने कोमल को चुड़ैल और पति चोर कहते हुए आरोप लगाया कि वह दूसरों के बसे बसाए घर में आग लगाती है.

गोल्ड डिगर बोलकर उड़ाया मजाक

राखी सावंत यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कोमल रानी को गोल्ड डिगर कहकर बुलाया. राखी ने कहा कि तुझे लगा कि किसी अमीर आदमी को पटाकर गोल्ड डिगर बन जाएगी. गोविंदा जी से पैसे लेकर फिल्में बनवाएगी और उनके नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाएगी. राखी ने गोविंदा से भी सवाल करते हुए कहा कि पूरा देश आपसे नाराज है. जिस पत्नी ने 40 साल तक आपका साथ दिया और दो बच्चे दिए, आप आज उसी का साथ नहीं दे रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *