ये 4 भारतीय बल्लेबाज, जिनका T20I करियर डक से शुरू हुआ, एक से तो थर्राती है दुनिया

होमखेलक्रिकेट

ये 4 भारतीय बल्लेबाज, जिनका T20I करियर डक से शुरू हुआ, एक से थर्राती है दुनिया

Last Updated:

क्रिकेट के खेल हर खिलाड़ी का सपना होता है कि उसका डेब्यू शानदार हो. एक गेंदबाज चाहता है कि अपने करियर के पहले ही मैच में धूम मचा दे. बल्लेबाज की कोशिश रहती है कि वह अपने डेब्यू पर धुआंधार बल्लेबाजी से उसे यादगार बनाए, लेकिन क्या हो जब कोई बल्लेबाज अपने डेब्यू पर गोल्डन डक या फिर डक पर आउट हो जाए. आइए जानते हैं ऐसे ही 4 भारतीय बारे में.

अभिषेक शर्मा, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ

नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है कि उसका ड्रीम डेब्यू हो, चाहे वह किसी भी फॉर्मेट में क्यों न हो. एक खिलाड़ी के लिए उसके करियर का पहला मैच हमेशा यादगार रहता है, लेकिन क्या हो जब कोई खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में बुरी तरह फेल हो जाए? खास तौर पर तब, जब कोई बल्लेबाज अपने डेब्यू पर बिना खाता खोले डक पर आउट हो जाए. ऐसे में आइए जानते हैं उन 4 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में, जो अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर फ्लॉप रहे थे.

महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में पहला नाम भारत को पहला टी20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है. धोनी ने वैसे तो अपने करियर में कई सारी उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल डेब्यू पर उनका बिना कोई रन बनाए आउट होना भी हमेशा उनसे जुड़ा रहेगा. धोनी ने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू किया था. अपने टी20 करियर के पहले मैच में धोनी सिर्फ 2 गेंदें खेलकर बोल्ड हो गए थे.

केएल राहुल

इस लिस्ट में दूसरा नाम केएल राहुल का है. हालांकि, मौजूदा समय में राहुल टीम इंडिया की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन एक समय था जब वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक थे. टी20 में शानदार रिकॉर्ड होने के बावजूद इस फॉर्मेट में उनकी शुरुआत भी डक के साथ हुई थी. केएल राहुल ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच में वह गोल्डन डक हो गए थे.

पृथ्वी शॉ

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में शून्य पर आउट हुए थे. दुर्भाग्य से जिस मैच में उनका डेब्यू हुआ, उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में फिर कभी खेलने का मौका नहीं मिल सका. पृथ्वी ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था, जहां वह पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक का शिकार बने थे.

अभिषेक शर्मा

जिस अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी से आज दुनिया भर के गेंदबाज खौफ खाते हैं, वह भी अपने टी20 डेब्यू में शून्य पर आउट हुए थे. अभिषेक ने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था. इंटरनेशनल डेब्यू से पहले आईपीएल में अभिषेक का डंका बज चुका था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव अलग ही होता है. यही वजह रही कि अपने करियर के पहले टी20 मैच में वह 4 गेंदें खेलकर भी खाता नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हुए थे.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *