दिल्ली के ल‍िए बड़ी खबर, आज रात से 57 मेट्रो स्टेशन हो जाएंगे बंद, DMRC लेने वाला है फैसला

होमताजा खबरDelhi

बड़ी खबर, आज रात से 57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद, DMRC का फैसला जल्‍द

Last Updated:

दिल्ली एनसीआर के लोगों के ल‍िए बड़ी खबर आ रही है. आज रात 9 बजे से द‍िल्‍ली के करीब 57 मेट्रो स्‍टेशन बंद हो सकते हैं. द‍िल्‍ली पुल‍िस ने डीएमआरसी को यह सुझाव भेजा है. इस बारे में डीएमआरसी जल्‍द फैसला कर सकती है.

शन‍िवार को सीजेपी प्रदर्शन को देखते हुए द‍िल्‍ली पुल‍िस ने डीएमआरसी को 57 मेट्रो स्‍टेशन बंद करने का सुझाव द‍िया है. (पीटीआई)

दिल्लीवालों के ल‍िए बड़ी खबर है. आज रात से द‍िल्‍ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन बंंद हो सकते हैं. डीएमआरसी मेट्रो स्‍टेशनों को लेकर यह बड़ा फैसला ले सकता है. बता दें क‍ि द‍िल्‍ली पुल‍िस ने संभाव‍ित व‍िरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों के तहत द‍िल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को मेट्रो स्‍टेशनों को बंंद करने का सुझाव द‍िया है. इसे लेकर अब फाइनल फैसला डीएमआरसी लेने वाली है.

द‍िल्‍ली पुल‍िस की ओर से बताया गया क‍ि कल शन‍िवार यान‍ि 10 अक्‍टूबर को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन हो सकता है. सीजेपी ने प्रदर्शन की सूचना देरी से दी है. हालांक‍ि पुल‍िस ने प्रदर्शन की अनुमत‍ि नहीं दी है. न‍ियम तोड़ने पर प्रदर्शनकार‍ियों के ख‍िलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली पुलिस की ज्वॉइंट सीपी नूपुर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि सीजेपी ने पहले भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. इस दौरान उनका आचरण ठीक नहीं था, न ही उन्होंने नियम फॉलो किए. पहले के प्रदर्शन के बाद से पूरे नई दिल्ली इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 भी लगी हुई है.

ज्वॉइंट सीपी ने कहा कि कानून व्यवस्था हाथ में लेने पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा. सीजेपी ने बहुत कम समय में प्रदर्शन की अनुमति मांगी है. लिहाजा 10 तारीख को होने वाले इस प्रदर्शन की अनुमति नही दी जा रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *