दिल्ली में सुबह-सुबह ठायं-ठायं; संगम विहार में 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली में सुबह-सुबह ठायं-ठायं; संगम विहार में 40 साल के शख्स की हत्या

Last Updated:

Delhi News: दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं. दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 4-5 राउंड फायरिंग हुई. घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है. शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है.

दिल्ली: संगम विहार में 40 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार (फाइल फोटो)

Delhi Crime News: दिल्ली में एक बार फिर सुबह-सुबह ठायं-ठायं की गूंज सुनाई दी है. दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. कुछ लोगों ने बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

शुरुआती जानकारी सामने आई कि संगम विहार में गली नंबर-16, शिव मंदिर के पीछे एक व्यक्ति को गोली मारी गई. लगातार कई राउंड फायर के कारण इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई. गोली लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल थी, जो एच ब्लॉक रहने वाला था. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. आरोपी मृतक के परिवार का ही सदस्य बताया गया है. स्थानीय व्यक्ति ने आईएएनएस को बताया कि वह कबाड़े में से कुछ कीलें निकाल रहे थे. इसी दौरान एक युवक आया और उनके औजार छीनने लगे. जब उन्होंने मना किया तो युवक ने जबरदस्ती की. तभी पास के व्यक्ति ने बचाव करने की कोशिश की और इसी दौरान गोली मार दी गई.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं. दोनों में पहले लड़ाई झगड़ा हुआ था. उसी में गोली मार दी गई. उन्होंने बताया कि 4-5 राउंड फायरिंग की गई थी. प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अपना पारिवारिक मामला बताते हुए उन्होंने इस विवाद में अन्य लोगों को दखल देने से मना किया था. फिलहाल, पुलिस पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह मान रही है. अधिकारियों ने कहा कि हत्या की घटना को लेकर हर एंगल की जांच शुरू की गई है. वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *