सोना-चांदी छोड़िए, दिल्ली के इस प्रदर्शनी में ₹100 से खरीदें राजस्थानी झुमके, विदेशी पर्यटकों को आ रही खूब पसंद

होमताजा खबरDelhi

सोना-चांदी छोड़िए, दिल्ली के इस प्रदर्शनी में ₹100 से खरीदें राजस्थानी झुमके

Last Updated:

Delhi Bikaner House Jewellery Exhibition: दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगी ज्वेलरी प्रदर्शनी में राजस्थानी आर्टिफिशियल गहनों की भारी मांग है. यहां महंगे सोने-चांदी के विकल्प के रूप में लोग झुमके, नेकलेस और चूड़ियां जमकर खरीद रहे हैं. इसकी खूबसूरती देखकर महिलाएं खरीद रही हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: डांडिया नाइट, करवा चौथ और नवरात्रि इन तीनों में ही महिलाएं और लड़कियां सजती और संवरती हैं. सजने और संवरने के लिए ड्रेस के साथ-साथ जरूरी होता है खूबसूरत और स्टाइलिश ज्वेलरी का होना. जैसा कि हम सब जानते हैं कि इन दिनों सोना- चांदी इतना महंगा चल रहा है कि हर इंसान की पहुंच से बाहर होता जा रहा है. ऐसे में दिल्ली के बीकानेर हाउस में ज्वेलरी प्रदर्शनी में जाकर आप खूबसूरत ज्वेलरी की खरीदारी कर सकती हैं.

ऐसे में यहां पर राजस्थानी खूबसूरत झुमके, बैंगल, ज्वेलरी बॉक्स से लेकर के आपको गले का नेकलेस तक मिलेगा. जिसके आगे सोना- चांदी के गहने भी फीके पड़ जाएंगे. क्योंकि यह बेहद स्टाइलिश और सुंदर है और तो और आप अपनी हर एक ड्रेस और साड़ी की मैचिंग की ज्वेलरी खरीद सकती हैं. इस आर्टिफिशियल ज्वेलरी को खरीदने के लिए न सिर्फ देश, बल्कि विदेश से आने वाले पर्यटक जो बीकानेर हाउस घूमने आते हैं वो भी खरीद रहे हैं.

हाथों के बने झुमके महिलाएं कर रही पसंद

बीकानेर हाउस में राजस्थानी ज्वेलरी को लेकर के आए ललित ने बताया कि राजस्थान में इन सभी ज्वेलरी को महिलाएं हाथों से बनाती हैं. हाथों से बने होने की वजह से इसकी मजबूती ज्यादा है. ये ज्वेलरी जिंदगी भर आप पहन सकते हैं. यह झुमके, गले का हार और हाथों की चूड़ियां कभी खराब नहीं होगी. क्योंकि महिलाओं ने इन्हें बहुत मजबूती से रंग दिया है. इन्हें बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश तरीके से तैयार किया गया है.

उन्होंने बताया कि इन पर जो रंग किया गया है. वो भी पक्का रंग है, जो कभी उतरेगा नहीं. इसीलिए यह ज्वेलरी लोगों को बहुत पसंद आ रही है. विदेशी पर्यटक जो बीकानेर हाउस घूमने आते हैं, वह भी इसे जमकर खरीद रहे हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको विकल्प बहुत मिलेंगे. यहां पर आपको ज्वेलरी बॉक्स, सिल्वर कोट, सिंदूर बॉक्स, लकड़ी के ज्वेलरी बॉक्स से लेकर आपको कानों की छोटी बालियां, बड़े-बड़े झुमके, गले का हार और तमाम खूबसूरत ज्वेलरी यहां मिल जाएगी.

डेढ़ लाख रुपए तक की बिक गई ज्वेलरी

ललित ने बताया कि जब से इस प्रदर्शनी को उन्होंने लगाया है, तब से लेकर अब तक डेढ़ लाख रुपए की कमाई हो चुकी है. यह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लोग बहुत खरीद रहे हैं. कीमत की बात करें तो इन ज्वेलरी की कीमत 100 रुपए से शुरू है और 500 रुपए से लेकर हजार रुपए तक गई है. लोगों को यह ज्वेलरी इसलिए पसंद आ रही है. क्योंकि हाथों की बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर से आने वाले लोग भी से खरीद रहे हैं. यही वजह है कि डेढ़ लाख रुपए की अब तक ज्वेलरी बिक चुकी है. सबसे ज्यादा झुमके बिक रहे हैं. क्योंकि इसमें वैरायटी और कलर बहुत हैं. हर एक ड्रेस की मैचिंग की आर्टिफिशियल ज्वेलरी है. इसीलिए लोग ज्यादा खरीद रहे हैं.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से  Hindi.News18.com<…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *