Last Updated:
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में विपक्षी दलों ने आज यानी 12 अक्टूबर 2026 को भी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है. इस वजह से देश की राजधानी में मेट्रो से लेकर रोड ट्रैफिक तक के प्रभावित होने की आशंका है. DMRC ने सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट को बंद करने का ऐलान किया है. वहीं, पूरे महानगर में 30 रूट पर वाहनों की आवाजाही के प्रभावित होने की आशंका है.
दिल्ली मेट्रो ने आज यानी सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को 6 स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट को बंद करने का ऐलान किया है. वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 रूट को लेकर एडवायजरी जारी की है. (फाइल फोटो)
Delhi Traffic Advisory: दिल्लीवालों के लिए सोमवार 12 अक्टूबर 2026 का दिन भी झमेले वाला रह सकता है. विपक्षी दलों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था के चरमराने की आशंका है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने प्रदर्शनों को देखते हुए 6 अहम स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट को बंद करने का ऐलान किया है. दूसरी तरफ, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी एडवायजरी जारी किया गया है. इसके मुताबिक, सोमवार को 30 रूट पर डायवर्जन लागू हो सकता है. ऐसे में घर से निकलने से पहले इस लिस्ट को देख लेने में ही समझदारी है नहीं तो झमेले में पड़ सकते हैं. बता दें कि दिल्ली में 9 अक्टूबर से ही विरोध-प्रदर्शनों का दौर जारी रहने के कारण विभिन्न रूट्स को लगातार डायवर्ट या फिर पूरी तरह से बंद करना पड़ रहा है, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.
दिल्ली में आज यानी 12 अक्टूबर को भी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग कर रहे हैं. इससे महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था के प्रभावित होने की आशंका है. विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए DMRC ने सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशनों को प्रवेश और निकास के लिए बंद करने का ऐलान किया है. इन मेट्रो स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल हैं. बता दें कि इनमें से राजीव चौक दिल्ली मेट्रो के बड़े इंटरचेंज स्टेशनों में से एक है. इसके अलावा मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर भी इंटरचेंज की सुविधा है. जानकारी के अनुसार, इन सभी स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
सुरक्षा कारणों से शाम 4 बजे तक ये 6 मेट्रो स्टेशन बंद
DMRC ने X पर पोस्ट शेयर कर मेट्रो ट्रेन को लेकर सर्विस अपडेट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सुरक्षा कारणों से सोमवार को दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी और इसके आधार पर आगे जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे. हालांकि, प्रभावित मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. यानी यात्री इन स्टेशनों पर मेट्रो बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन में प्रवेश करने और बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और ताजा अपडेट पर नजर रखें.
इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
- पटेल चौक
- जनपथ
- राजीव चौक
- मंडी हाउस
- सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- बाराखंभा रोड
इन 30 रूट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाजयरी
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से सोमवार 12 अक्टूबर के लिए खास एडवायजरी जारी की गई है. इसमें ट्रैफिक के प्रभावित रहने की आशंका जताई गई है. इसके मुताबिक, इन सभी 30 रूट पर सुबह 6 बजे से डायवर्जन लागू हो सकते हैं. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है. लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े इसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.
ये हैं दिल्ली के वे 30 रूट जहां आज डायवर्जन लागू रहेंगे -:
- शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ पॉइंट से नई दिल्ली की ओर गोल चक्कर
- धौला कुआं फ्लाईओवर
- झंडेवालान गोल चक्कर
- पंचकुइयां गोल चक्कर
- मंडी हाउस गोल चक्कर
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)व
- राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
- मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- गुरु नानक चौक
- चेम्सफोर्ड रोड- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल ‘टी’ पॉइंट
- भैरों रोड-एमजीएम (रिंग रोड) ‘टी’ पॉइंट
- लोधी रोड फ्लाईओवर
- नीला गुंबद गोल चक्कर
- मदरसा ‘टी’ पॉइंट
- सम्राट होटल गोल चक्कर
- सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
- भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग ‘टी’ पॉइंट
- अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोल चक्कर
- विंडसर पैलेस गोल चक्कर
- टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ क्रॉसिंग
- रेल भवन गोल चक्कर
- जय सिंह रोड-संसद मार्ग क्रॉसिंग
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-बाराखंभा रोड ‘टी’ पॉइंट
- गोल डाकखाना गोल चक्कर
- पटेल चौक गोल चक्कर
- जय सिंह रोड-अशोक रोड ‘टी’ पॉइंट
- आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर
- कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-संसद मार्ग ‘टी’ पॉइंट
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें
