आशुतोष-सौरव की हरकत की अब क्राइम ब्रांच करेगी जांच, जंतर-मंतर पर बॉन्‍ड साइन करने के बावजूद घुसने का मामला

होमताजा खबरDelhi

आशुतोष-सौरव पर शिकंजा: क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जंतर-मंतर घुसपैठ की जांच

Last Updated:

Ashutosh Ranka and Saurav Das Jantar Mantar Trespass Case: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास के जंतर-मंतर अवैध एंट्री केस को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी है. जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने और नारेबाजी करने पर हिरासत में लिए गए नेताओं के वकील का दावा है कि बिना किसी FIR के उन्हें प्रिवेंटिव कस्टडी में रखा जा रहा है. CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने इसे सरकारी तानाशाही करार दिया है.

केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. (PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दो युवा नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी का ड्रामा अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस पूरे ट्रेसपासिंग (अवैध प्रवेश) मामले को लोकल पुलिस से छीनकर सीधा क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है. यह कदम तब उठाया गया है जब कुछ ही घंटे पहले दिल्ली की एक अदालत ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत 2 दिनों के लिए और बढ़ा दी. पूरा मामला 13 अक्टूबर का है, जब CJP कार्यकर्ता नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के मुख्य परिसर का बंद गेट फांदकर अंदर घुस गए थे. बता दें कि जंतर-मंतर को अब आधिकारिक विरोध प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है. वहां घुसकर नेताओं ने तिरंगा लहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

जमानत में फंसा पेंच और शॉकिंग दावे
नेताओं के वकील के मुताबिक, दस्तावेजों में मिसमैच के कारण पहले उनके जमानतदार खारिज कर दिए गए थे. सोमवार को जब 5 दिन की कस्टडी खत्म हुई, तो बचाव पक्ष ने नए डॉक्यूमेंट्स जमा किए. लेकिन तभी स्‍टेट ने अचानक 5 से 7 दिनों की और रिमांड मांगने वाली नई अर्जी दाखिल कर दी. वकील का दावा है कि उनके मुवक्किलों पर कोई FIR दर्ज नहीं है, यह सिर्फ प्रिवेंटिव कस्टडी का मामला है. वकील ने हैरानी जताते हुए कहा, “केवल इस डर से कि वे फिर से प्रदर्शन न कर दें, उन्हें कस्टडी में रखा जा रहा है. ऐसा तो पहले कभी नहीं देखा गया!”

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का सीधा हमला
इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की नीयत पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर दहाड़ते हुए कहा कि 26 साल के सौरव दास और आशुतोष रांका को जेल में रखकर सरकार खुद को ताकतवर समझ रही है. दीपके ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं और छात्रों को सड़कों पर घसीटा जा रहा है और कोर्ट-पुलिस के पीछे छिपकर आवाज दबाने की कोशिश हो रही है. उधर, रविवार को जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने भी दावा किया कि उन्हें अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अब दोनों CJP नेताओं को दोबारा बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *