पोस्ट ऑफिस की 5 योजनाएं जहां पैसा लगाने से पहले जान लें ब्याज, लॉक-इन और निकासी के नियम, निवेश का तरीका भी समझें

Last Updated:

Post-Office Investment Schemes: पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं सुरक्षित निवेश और अच्छे ब्याज के लिए बेहतर विकल्प मानी जाती हैं. हालांकि निवेश से पहले ब्याज, लॉक-इन पीरियड और लिक्विडिटी के नियमों को समझना जरूरी है. साथ ही एक्सपर्ट्स के मुताबिक पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफाइड रखना भी जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली. आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और उस पर अच्छा ब्याज भी मिले. ऐसे में पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं उन लोगों के लिए एक विकल्प हैं, जो कम जोखिम के साथ अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं. पोस्ट ऑफिस में ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनमें आप अपनी जरूरत और बचत के हिसाब से पैसा लगा सकते हैं. लेकिन किसी भी योजना में निवेश करने से पहले उसके ब्याज, पैसे निकालने के नियम और निवेश की अवधि को समझना जरूरी है.

पोस्ट ऑफिस की 5 योजनाएं कौन-सी हैं
इकोनॉमिस्ट आकाश जिंदल के मुताबिक, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं का एक बड़ा फायदा यह है कि कई प्रमुख योजनाओं को केंद्र सरकार का समर्थन मिलता है. यही वजह है कि सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे लोग इन पर विचार कर सकते हैं. इनमें किसान विकास पत्र (KVP), मंथली इनकम स्कीम (MIS), रिकरिंग डिपॉजिट (RD), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) शामिल हैं. इन सभी योजनाओं का मकसद और पैसा जमा रखने की अवधि अलग-अलग है. इसलिए निवेश करने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आपको हर महीने आमदनी चाहिए, लंबे समय के लिए बचत करनी है या भविष्य के किसी बड़े खर्च के लिए पैसा जमा करना है.

ब्याज के साथ लॉक-इन पीरियड भी समझें
आकाश जिंदल बताते हैं कि हर योजना में पैसा जमा करने और उसे निकालने के नियम अलग होते हैं. कुछ योजनाओं में एक तय अवधि तक पैसा रखना पड़ता है, जबकि कुछ में नियमों और शर्तों के तहत समय से पहले निकासी की सुविधा मिल सकती है. अगर आप तय समय से पहले पैसा निकालते हैं, तो कुछ योजनाओं में मिलने वाले ब्याज पर असर पड़ सकता है. इसलिए केवल ज्यादा ब्याज देखकर किसी स्कीम में पैसा नहीं लगाना चाहिए. पहले यह देखना चाहिए कि जरूरत पड़ने पर आप अपनी रकम निकाल पाएंगे या नहीं. अगर आपका पैसा लंबे समय के लिए जमा है और अचानक किसी जरूरी काम के लिए रकम चाहिए, तो परेशानी हो सकती है.

निवेश में लिक्विडिटी का रखें ध्यान
एक्सपर्ट के मुताबिक, निवेश करते समय कुछ पैसा ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां से जरूरत पड़ने पर आसानी से निकाला जा सके. इसके लिए बचत खाते या अपनी जरूरत के हिसाब से बैंक एफडी जैसे ऑप्शन पर विचार किया जा सकता है. इससे अचानक खर्च आने पर लंबी अवधि के निवेश को समय से पहले तोड़ने की जरूरत कम हो सकती है. उनका कहना है कि निवेश का पूरा पैसा एक ही जगह लगाने के बजाय अलग-अलग ऑप्शन में बांटना बेहतर हो सकता है. इसे डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो कहते हैं. इसमें निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से सुरक्षित बचत योजनाओं और दूसरे निवेश विकल्पों का संतुलन बना सकता है. लेकिन हर ऑप्शन का जोखिम समझना जरूरी है.

सुरक्षित निवेश के लिए क्या देखें
आकाश जिंदल ने कहा कि अगर आपकी प्राथमिकता अपने पैसे को सुरक्षित रखना है, तो सरकारी सेविंग्स स्कीम और नेशनलाइज्ड बैंकों की स्कीम पर विचार किया जा सकता है. हालांकि, किसी कंपनी के बॉन्ड या दूसरी डेट स्कीम में निवेश करने से पहले उसकी क्रेडिट रेटिंग जरूर चेक कर लें. AAA रेटिंग अच्छी क्रेडिट क्वालिटी दिखाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि निवेश रिस्क-फ्री है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *