न दुर्गा पूजा, न कोई त्‍योहार, फिर पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनें क्‍यों हैं फुल, रेलवे भी चला रहा है स्‍पेशल ट्रेन

Last Updated:

अभी न तो दुर्गा पूजा है और न ही कोई त्‍योहार है, इसके बाद पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों खासकर दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं. इस वजह से रेलवे स्टेशनों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है.

भारतीय रेलवे एक्‍स्‍ट्रा ट्रेनें चला रहा है.

नई दिल्ली. अभी न तो दुर्गा पूजा है और न ही कोई त्‍योहार है, इसके बाद पश्चिम बंगाल जाने वाली ट्रेनें फुल चल रही हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों खासकर दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं. इस वजह से रेलवे स्टेशनों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है. रेलवे भी बंगाल के लिए स्‍पेशल ट्रेन चला रहा है. ये भीड़ पहले चरण 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले घर लौटने वालों की है.

दिल्‍ली के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर इन दिनों काफी भीड़ देखने को मिल रही है. प्लेटफॉर्म यात्रियों से भरे हुए हैं. लोग किसी भी तरह समय पर अपने गांव या शहर पहुंचना चाहते हैं, ताकि वोट डाल सकें. कई यात्री पहले से टिकट बुक नहीं कर पाए हैं, फिर भी वो किसी न किसी घर पहुंचना चाह रहे हैं .

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की है. इन ट्रेनों का उद्देश्‍य ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना है. हालांकि स्पेशल ट्रेन ऑपरेट होने के बाद भी यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि ट्रेनों में लगातार भीड़ बनी हुई है. यात्रियों का कहना है कि वे किसी भी हालत में वोट डालना चाहते हैं. कुछ लोगों को यह भी चिंता है कि अगर वे समय पर नहीं पहुंचे तो उनका नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है. इसी डर से लोग अपना कामकाज छोड़कर अचानक पश्चिम बंगाल जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल जाने वालों में नौकरीपेशा लोग, छात्र और मजदूर सभी वर्ग के लोग शामिल हैं. कुल मिलाकर चुनाव से पहले बंगाल जाने वालों की यह भीड़ साफ दिखाती है कि लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है. लोग अपने अधिकार को लेकर गंभीर हैं और किसी भी हाल में वोट डालने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं.

About the Author

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *