हिमांशु भाऊ: 17 में पहला मर्डर, दिल्‍ली-NCR से हरियाणा-पंजाब तक खौफ, अब दुर्दांत गैंगस्‍टर अमेरिका में गिरफ्तार

होमताजा खबरदेश

हिमांशु भाऊ: दिल्‍ली-NCR और हरियाणा का ‘दाऊद इब्राहिम’ अमेरिका में गिरफ्तार

Last Updated:

Gangster Himanshu Bhau Arrested: हरियाणा और दिल्‍ली-एनसीआर में अपराध का सिंडिकेट चलाने वाले कुख्‍यात गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने अरेस्‍ट कर लिया है. हिमांशु भाऊ के खिलाफ साल 2023 में इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. वह विदेश में बैठकर भारत में गैंग ऑपरेट करता था. उसके खिलाफ हत्‍या, हत्‍या का प्रयास, वसूली जैसे मामलों में दर्जनों मामले दर्ज हैं.

गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. (फाइल फोटो)

Gangster Himanshu Bhau Arrested: कुख्‍यात गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने उसे पकड़ा है. हिमांशु भाऊ पर दर्जनों केस दर्ज हैं. इनमें हत्‍या, हत्‍या का प्रयास और वसूली से जुड़े मामले भी हैं. इससे पहले बताया गया था कि हिमांशु भाऊ पुर्तगाल में है, लेक‍िन अब उसके अमेरिका में गिरफ्तार होने की सूचना आई है. गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ दिल्‍ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा-पंजाब तक में खौफ का दूसरा नाम है. वह विदेश में बैठकर भारत में अपराध का साम्राज्‍य चलाता था. उसकी गिरफ्तारी से कई राज खुलने की संभावना है. दूसरी तरफ, अब उसे अमेरिका से भारत लाने की कोशिश की जाएगी, ताकि भारतीय कानून के तहत गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ पर मुकदमा चलाया जा सके.

जानकारी के अनुसार, भारत के मोस्‍ट वॉन्‍टेड गैंगस्‍टर हिमांशु भाऊ को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने दबोचा है. इंटरपोल ने उसके खिलाफ साल 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. उसके बाद से ही वह एक देश से दूसरे देश में छुपकर शरण ले रहा था. इससे पहले की जानकारी के अनुसार हिमांशु भाऊ के पुर्तगाल में होने की सूचना आई थी. अब उसे अमेरिका में पकड़ा गया है. अब उसे अमेरिका से भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. हिमांशु भाऊ पर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं. इनमें हत्‍या, हत्‍या का प्रयास, वसूली, धमकी देना आदि शामिल हैं. भारत लाए जाने के बाद इससे तमाम अपराधों के बारे में पूछताछ की जाएगी.

NIA की मोस्‍ट वॉन्‍टेड लिस्‍ट में हिमांशु भाऊ

हिमांशु भाऊ के खौफ और सिंडिकेट के आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसे दिल्‍ली और आसपास इलाकों में ‘दाऊद इब्राहिम’ भी कहा जाता है. कुख्‍यात गैंगस्‍टर NIA के साथ ही एसटीएफ, दिल्‍ली पुलिस और हरियाणा पुलिस की मोस्‍ट वॉन्‍टेड लिस्‍ट में शामिल है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जाती रही है. हिमांशु भाऊ गैंग के कई गुर्गों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उनसे पूछताछ में हिमांशु भाऊ के विदेश से ऑपरेट करने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था.

17 साल की उम्र में पहली एफआईआर

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक हिमांशु का नाम कम उम्र में ही आपराधिक मामलों में सामने आने लगा था. हत्या से लेकर रंगदारी और फायरिंग तक कई गंभीर मामलों में उसका नाम जोड़ा गया. बताया जाता है कि जब उसके खिलाफ हत्या का पहला मामला दर्ज हुआ तब वह सिर्फ 17 साल का था. इसके बाद हिसार की बोस्टल जेल से फरारी ने उसकी कहानी को नया मोड़ दे दिया. पुलिस के मुताबिक, जेल से फरार होने के बाद हिमांशु लगातार गंभीर मामलों में वांछित होता गया. रोहतक और झज्जर से शुरू हुआ उसका नेटवर्क दिल्ली तक पहुंचा. बाद में उसका संपर्क दिल्ली के गैंगस्टर नीरज बवाना के नेटवर्क से हुआ. पुलिस का आरोप है कि विदेश जाने के बाद भी उसने अपना नेटवर्क बंद नहीं किया. बल्कि सोशल मीडिया और दूसरे डिजिटल माध्यमों से अपने गुर्गों और शूटर्स के संपर्क में रहा. अमेरिका और पुर्तगाल में उसके ठिकानों को लेकर एजेंसियां जांच करती रही हैं.

अपराध की लंबी फेहरिस्‍त

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, हिमांशु भाऊ का नाम पहली बार 2019 में रोहतक के रिटौली गांव से जुड़े एक मामले में सामने आया. शराब के कारोबार को लेकर हुए विवाद में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था. उसी साल न्यू मॉडल टाउन यूनियन के प्रधान संजय पुनिया से रंगदारी मांगने का मामला भी दर्ज हुआ. इस केस में उसकी गिरफ्तारी हुई और बाद में वह जमानत पर बाहर आया. जुलाई 2020 में सन्नी नाम के युवक पर फायरिंग के मामले में भी उसका नाम सामने आया. इसी दौरान 12 अक्टूबर 2020 को वह हिसार की बोस्टल जेल से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक इसके बाद उसकी तलाश और तेज हो गई. अक्टूबर 2021 में रिटौली में एक घर में घुसकर फायरिंग के मामले में भी उसे आरोपी बनाया गया. मार्च 2022 में रिटौली में हंसराज उर्फ हंसे की हत्या के मामले में भी उसका नाम आया.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *