दिल्ली जाना हुआ आसान! नोएडा से हर 15 मिनट में मिलेगी ई-बस, अक्षरधाम-आनंद विहार… ये है रूट मैप

Last Updated:

Noida News: अगर नोएडा से रोजाना दिल्ली आना-जाना होता है तो ये खबर आपके लिए ही है. हर 15 मिनट में बॉटेनिकल गार्डन से आपको ई-बस मिल रही है. आज से नोएडा प्राधिकरण ने कई ई-बसें शुरू की हैं. इससे आपका आनंद विहार स्टेशन, अक्षरधाम जाना काफी आसान हो गया है.

नोएडा से चलेगी दिल्ली के लिए ई बसें.

नोएडा/ दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर लगातार विकास की ऊंचाइयां छू रहा है. कभी यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे बनता है तो कभी जेवर एयरपोर्ट से विमान उड़ते हैं. इससे आसपास के शहरों को भी काफी फायदा मिलता है. अब यूपी के नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए अच्छी खबर आई है. यहां आज से आनंद विहार तक ई-बसें चलाई जाएंगी. आपको अब अगर दिल्ली जाने का मन है तो आपको मेट्रो ही नहीं बल्कि बस भी मिल जाएगी. नोएडा प्राधिकरण नें पांचवें रूट पर नोएडा से अक्षरधाम मंदिर होते हुए आनंद विहार स्टेशन तक ई-बसें चलाने का फैसला लिया है.

इन सभी रूटों पर हर 15 मिनट में बस मिलेगी. कह सकते हैं कि दिल्ली आना-जाना और सरल हो गया है. नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 12 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ई-बसों के संचालन के लिए हरी झंडी दिखाई थी. हिंन्दुस्तान लाइव की एक रिपोर्ट के अनुसार, 100 इलेक्ट्रिक और 10 डबल डेकर बसें चलनी शुरू हो गई हैं. इसी दौरान प्राधिकरण ने सोमवार को नोएडा से दिल्ली के बीच बसें चलाने का भी निर्णय लिया.

कितना होगा किराया?

अब आपके मन में सवाल होगा कि बस का आखिर किराया कितना लगेगा. बता दें, ई-बसों का 20, 30 और 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. सभी बसें सुबह 5 से रात 10 बजे तक चला करेंगी. इनमें रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की डिजिटल सुविधा भी मिलेगी. बसों का संचालन यूपी रोडवेज कर रहा है. हालांकि, नोएडा एयरपोर्ट से हवाई सफर शुरू होने के पहले दिन ई-बसों को लेकर दिक्कतें भी नजर आई थीं. एयरपोर्ट तक बसें कम संख्या में पहुंचीं. इनमें प्राइवेट बसों की संख्या ज्यादा रही.

तस्वीर से रूट समझें

इन रूटों पर चलेंगी बसें

  • नोएडा सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर-51, पर्थला गोलचक्कर, गौर चौक, एक मूर्ति गोलचक्कर होते हुए परी चौक.
  • बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-44, छलेरा, एमिटी स्कूल, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक, दनकौर, रबुपुरा, जेवर एयरपोर्ट.
  • बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-37 अंडरपास, छलेरा, आगाहपुर, बरौला, सेक्टर -50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 नॉर्थ आई चौक, सेक्टर-116, फेज टू, सूरजपुर.
  • बॉटेनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, सेक्टर-52, 61, 62 प्रताप विहार गाजियाबाद, आरआरटीएस स्टेशन गाजियाबाद.
  • बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर- 16, सेक्टर- 14ए नोएडा प्रवेश द्वार, अक्षरधाम मंदिर, कौशाम्बी, आनंद विहार स्टेशन.

ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक बस सेवा को आमजन के लिए सुगम और सफल बनाने के लिए 30 लोगों की टीम गठित की गई है. टीम ने सोमवार से क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया है. इसके बाद आंतरिक रूट तय किए जाएंगे. अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में पहले चरण में चलने वाली 25 इलेक्ट्रिक बसों को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) से युक्त किए जाने की तैयारी चल रही है, ताकि प्राधिकरण के उच्चाधिकारी दफ्तर में बैठकर निगरानी कर सकें. यही नहीं वरिष्ठ अधिकारी बस में सवार होकर स्थिति का जायजा भी लेंगे.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *